VIdeo: राखी सांवत को मिला उनका सैफ अली खान, जल्द कर सकती हैं शादी!
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 12 Dec 2017 05:46 PM (IST)
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर के अपनी शादी का ऐलान करते हुए कहा था कि उन्हें दुल्हा मिल गया है.

नई दिल्ली: राखी सांवत अपने काम के चलते कम और अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में ज्यादा रहती हैं. हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर के अपनी शादी का ऐलान करते हुए कहा था कि उन्हें दुल्हा मिल गया है. अब अपनी एक नए वीडियो में राखी ने खुलासा किया है कि वो कि सैफ अली खान से शादी कर सकती हैं. अरे! जरा ठहरिए राखी करीना कपूर खान के नवाब सैफ अली खान की बात नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने तो अपना एक विदेशी सैफ अली खान ढूंढ निकाला है. दरअसल, लंदन में राखी को एक ऐसा शख्स मिला जिसकी शक्ल बॉलीवुड छोटे नवाब सैफ अली खान से काफी मिलती है. इसे लेकर ही राखी ने कहा कि मैंने अपना सैफ अली खान ढूंढ निकाला है जल्द ही शायद मैं इससे शादी भी कर लूं. आप भी देखिए वीडियो.