मुंबई : फिल्म ‘‘जब हैरी मेट सेजल’’ में शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने वाले निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि ये सुपरस्टार अपने स्टारडम को सेट पर कभी नहीं लाए. इम्तियाज ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनके साथ काम करना किसी अन्य अभिनेता के साथ काम करने जैसा ही था. वह एक बड़े स्टार हैं इसका एहसास आपको सिर्फ तब होता है जब आप सेट के आस-पास की भीड़ को देखते हैं. बाकी, वह एक फिल्म में जिस तरह से काम करते हैं, उससे आपको लगता ही नहीं कि वह एक स्टार हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों ही थियेटर की पृष्ठभूमि से आते हैं जिससे शाहरुख के साथ तालमेल बिठाना काफी आसान हो गया. उनके साथ काम करना आसान रहा. वह एक ऐसे बुनियादी थियेटर अभिनेता हैं जिनके लिए कहानी और सह-अभिनेता महत्वपूर्ण होता है. वह केवल अपना प्रदर्शन देने वाले अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने काम किया.’’ इम्तियाज ने एक टूर गाइड को लेकर फिल्म बनाने के मूल विचार का सुझाव देने का श्रेय अपनी मां को दिया.
विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
शाहरुख के साथ काम करना काफी आसान रहा : इम्तियाज अली
एजेंसी | 22 Jul 2017 10:11 PM (IST)
फिल्म ‘‘जब हैरी मेट सेजल’’ में शाहरुख खान के साथ पहली बार काम करने वाले निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि ये सुपरस्टार अपने स्टारडम को सेट पर कभी नहीं लाए.
