बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी मुंबई में चल रही एबीपी नेटवर्क की समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया' में शामिल होने पहुंचे हैं. एक्टर ने इस दौरान अपने करियर स्ट्रगल और एक्टिंग जर्नी के बारे में बात की है. सिद्धांत ने बताया कि कैसे वो सीए की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पहुंचे हैं. उन्हें अपना पहला ब्रेक कैसे मिला.
CA छोड़ा चुना एक्टिंग करियरसिद्धांत चतुर्वेदी अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले सीए की पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने हाल ही में 'आईडिया ऑफ इंडिया' समिट में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने इस बारे में बात की है. सिद्धांत ने बताया कि, 'ऐसा था कि शुरुआत में जहां से मैं आता हूं वहां सपने जो देखना होता हैं वो कहीं ना कहीं उसकी इजाजत नहीं होती. बड़े सपने कि बॉलीवुड में हीरो बनना, ना कोई बैकअप ना कुछ, मेरे पिताजी का हमेशा से कहना था कि पहले पढ़ाई कर लो ताकी गर वहां हो पाता तो जो लाइफ मैंने तुम्हें दी है तो तुम मेंटेन कर लो. तो न्होंने कहा कि पहले 21 साल तक पढ़ाई कर लो उसके बाद जो करना है वो कर लेना. मैंने कहा कि बीकॉम कर लेता हूं, एमबीए कर लेता हूं, तो उन्होंने कहा कि नहीं- नहीं सीए करो. मैंने कहा ये आसान नहीं है, तो उन्होंने मुझे समझाया कि जो तुम सपने देख रहे हो वो भी आसान नहीं है. तो मैंने मेहनत की पढ़ाई की और सीए क्लियर किया.'
इसके बाद सिद्धांत ने बताया कि उनके पिता के कहने पर उन्होंने सीए किया और फिर क़लेज में पढ़ाई करते समय ही उनका टाइम्स ऑफ इंडिया के फ्रेश पेज में फोटो आया. उन्होंने वो पिताजी को दिखाया और कहा कि मुझे तो यही करना है. बस इसके बाद एक्टर मुंबई चले गए.
यूट्यूब से शुरू हुआ सफरशुरुआती तीन साल सिद्धांत के लिए काफी मुश्किल रहे. इसके बाद उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर सीरीज की, जिसके बाद उनके मन में थोड़ी उम्मीद जागी. इसके बाद एक्टर पर एक पार्टी में जोया अख्तर की नजर पड़ी और उन्होंने सिद्धांत को 'गली बॉय' फिल्म ऑफर कर दी. यहां से सिद्धांत का एक्टिंग का सफर असल में शुरू हुआ.
मम्मी के लिए की 'दो दीवाने सहर में'एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आए हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने ये फिल्म अपनी मम्मी की वजह से की है. क्योंकि उनकी मम्मी को प्यारी, फैमिली ओरिएंटेड, रोम-कॉम फिल्में पसंद आती हैं. इसलिए मैंने उन्हीं के लिए ये फिल्म की है. बाकी फिल्में मैं अपने पिता के लिए करता हूं. इसके अलावा एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी मम्मी चाहती हैं कि अब एक्टर शादी कर लें और उनके घर में भी कोई नन्हा- मुन्ना आए.
आने वाले प्रोजेक्ट्सआखिर में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया है. उन्होंने बाया कि वो विकास बहल की एक फिल्म में नजर ने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन, वामिका गब्बी रहने वाले हैं. ये एक कोर बॉलीवुड फिल्म होगी. इसके अलावा एक्टर वी शांताराम की भी एक फिल्म में एक्टर नजर आने वाले हैं.
