फिल्मों को लेकर बोले अनिल कपूर, कहा- बेहतर करने की रखता हूं तमन्ना
एजेंसी | 03 Mar 2019 11:36 PM (IST)
हिंदी फिल्म उद्योग में लगभग चार दशक से सक्रिय अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं को बढ़ाना और यह जानना है कि इसे कैसे बढ़ाया जाए.

हिंदी फिल्म उद्योग में लगभग चार दशक से सक्रिय अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं को बढ़ाना और यह जानना है कि इसे कैसे बढ़ाया जाए. अनिल ने नाटक, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सामाजिक फिल्म जैसी विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है. उन्होंने 'मिशन इंपॉसीबल : घोस्ट प्रोटोकॉल' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. यह पूछने पर कि क्या उन्हें और कुछ करने की आकांक्षा है तो अनिल ने लंदन से ईमेल के माध्यम से आईएएनएस से कहा, "मैं और बेहतर करना चाहता हूं, बेहतर होना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मानवीय क्षमताओं की कोई सीमा नहीं है और इसलिए हम सब उससे ज्यादा कर सकते हैं, जितना हम करते हैं. मेरे जीवन का लक्ष्य अपनी क्षमताओं को और बढ़ाना है." VIDEO: राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, खुद किया ये खुलासा अनिल (62) अपनी हालिया फिल्म 'टोटल धमाल' की सफलता से खुश हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अनिल ने कहा कि दर्शकों को कॉमेडी फिल्म पसंद करते देखना बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा, "इस फिल्म में हम सबने बहुत मेहनत की और यह मजे से भरी हुई है. जबतक हम आपको हंसाते हैं, तबतक यह एक अच्छा दिन रहता है. उम्मीद है कि फिल्म आगे भी अच्छा लोगों को हंसाएगी." Sonchiriya BOX OFFICE: पहले ही दिन सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का हुआ बुरा हाल, जानें कमाई इंदर कुमार द्वारा निर्देशित 'टोटल धमाल' सफल फ्रेंचाइजी 'धमाल' की तीसरी फिल्म है. फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' थी. फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित नेने, रीतेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है. इसका निर्माण इंदर कुमार, अशोक ठकेरिया और अजय देवगन ने संयुक्त रूप से किया है.