War Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने पहली दिन की कमाई में बॉलीवुड  के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है.

'वॉर' हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है. दो अक्टूबर की छुट्टी का फायदा इस फिल्म को मिला और इसने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 53.35 करोड़ की कमाई की. हिंदी वर्जन ने 51.60 करोड़ और तमिल और तेलुगू वर्जन ने 1.75 करोड़ कमाए. वहीं, दूसरे दिन वर्किंग डे पर ये फिल्म  24.35  करोड़ अपने खाते में ले गई. इसके हिंदी वर्जन ने 23.10 करोड़ और तमिल, तेलुगू वर्जन ने 1.25 करोड़ की कमाई की है. दो दिनों में ये फिल्म कुल 77.70 करोड़ कमा चुकी है.  

SyeRaa Vs War (All Languages): ऋतिक-टाइगर पर भारी पड़े चिरंजीवी, 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने पहले दिन की War से ज्यादा कमाई

पहले दिन की तुलना में इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है लेकिन वर्किंग डे होने की वह से इस आंकड़े को अच्छा माना जा रहा है. आज शुक्रवार है और फिर दो दिनों के वीकेंड पर छुट्टी का फायदा इस फिल्म को मिलेगा. इसके बाद फिर दशहरा की छुट्टी भी है. फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला है और दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं, ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई और रिकॉर्ड बना सकती है.

'वॉर' फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इसमें ऋतिक और टाइगर के साथ वाणी कपूर भी हैं. पहले दिन फिल्म की बंपर कमाई से स्टारकास्ट बहुत खुश हैं. दोनों ही ने फिल्म को दिए इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

BOX OFFICE: रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद भी 'बाहुबली 2' से पीछे रह गई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर'

ये फिल्म कुल 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ नज़र आए हैं. इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है. यहां पढ़ें फुल मूवी रिव्यू

War Public Review: कैसी है Hrithik Roshan और Tiger Shroff की फिल्म 'वॉर' ? देखिए ऑडिएंस का रिएक्शन