बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और खासकर इसके दमदार एक्शन सीक्वेंस की खूब सराहना हो रही है. वहीं अब एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' देखी और इसके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ की. 

ऋतिक रोशन ने की फिल्म ओ रोमियो की तारीफऋतिक रोशन ने ओ रोमियो देखने के बाद शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की है. ऋतिक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ओ रोमियो की अलग और मजेदार स्टाइल आखिरकार आपका दिल जीत लेती है. मुझे यह काफी पसंद आई. शाहिद कपूर, इस तरह के किरदार आप सबसे बेहतरीन निभाते हैं. आप वाकई कमाल हैं. दोस्तों, इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें.  और वह गोल-गोल घूमकर किया गया एक्शन सीन तो शानदार था. 

बता दें, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है. फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तरा की भूमिका निभाई है, जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा के किरदार में नजर आई हैं. इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. 

फिल्म का कलेक्शन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 13 फरवरी के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद इसने दूसरे दिन 12.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, 5वें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया.