छठ पूजा के मौके पर बॉलीवुड ऋतिक रौशन ने अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. ऋतिक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपने घर के बाहर हो रही छठ पूजा को देखते नजर आ रहे हैं. ऋतिक ने बताया कि वह इस अवसर पर हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ देखते आये हैं. हालांकि, जब से ऋतिक अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' में बिहारी कैरेक्टर की तैयारी कर रहे हैं, वो इस त्यौहार के महत्व को और बेहतर तरीके से समझ पाए हैं. ऋतिक का घर समुद्र के किनारे और वो अपनी बालकनी से छठ पूजा कर रहे लोगों को देख रहे हैं. छठ पूजा से एक वीडियो साझा करते हुए ऋतिक ने ट्वीट किया,"यह मेरे घर के ठीक सामने होता है. मैं हमेशा इस उत्सव के जोश और पैमाने को देख कर आश्चर्यचकित हो जाता हूं. अब, बिहारी की भूमिका निभाने के बाद, मुझे छठ पूजा के महत्व के बारे में पता है. इस व्रत को रखने वाले लोगों को गहन सम्मान करता हूं और मैं सभी को खुशहाल और साफ़ सुथरे छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूं."
पिछले साल भी ऋतिक ने ट्विटर पर छठ की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था,"हर साल मैं समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता हूं. इस साल मैं छठ पूजा के महत्व को बेहतर समझ पा रहा हूं! सभी को छठ पूजा की शुभकामना." फ़िल्म की बात करें तो, ऋतिक जल्द ही सुपर 30 और वाईआरएफ की अगली शीर्षकहीन परियोजना में दिखाई देंगे.