बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 30 अक्टूबर की सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने जिंदगी, समझदारी और आध्यात्मिकता को लेकर अपने विचार जाहिर किए. 

Continues below advertisement

ऋतिक की इस अजीबोगरीब पोस्ट में लिखी एक बात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया.

ऋतिक रोशन ने का पोस्टऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्लोज-अप फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा समझदारी और सच्चाई की तलाश में बिता देते हैं, लेकिन आखिर में एहसास होता है कि कई बार अनजान रहना ही बेहतर था. सच में, ये दुनिया मूर्खों की है और शायद ये उन्हीं की होनी भी चाहिए.

Continues below advertisement

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'हो सकता है कि समझदारी या आध्यात्मिकता का आखिरी पड़ाव यही हो कि आप जानबूझकर एक कदम पीछे हट जाएं और फिर से पहले की तरह बेफिक्र और अनजान बन जाएं. सुप्रभात!' 

लोग कर करें रिएक्टएक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही कहा, सर! कभी-कभी कुछ नया सीखने से ज्यादा जरूरी होता है पुरानी बातों को भुला देना, और सादगी को अपना लेना ही सबसे बड़ी समझदारी है.'

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'सच में. वाकई मूर्खों की दुनिया है.. इससे बेहतर तरीके से नहीं कहा जा सकता था.'

ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंटवर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को हाल ही में रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर 2' में एक कैमियो रोल में नजर आए. इससे पहले उन्हें एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' में भी देखा गया. अब फिलहाल वो 'कृष 3' के साथ बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं.