हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के बेहर पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और एक्टर हैं. हालांकि उनका एक्टिंग करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. वहीं हिमेश अब फिल्म डायरेक्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इन सबके बीच  हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि वे एक सुपरस्टार बनेंगे इसके लिए उन्होंने अपनी तुलना बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन से की. 

Continues below advertisement

हिमेश रेशमिया एक सुपरस्टार एक्टर बनना चाहते हैंबता दें कि कोमल नाहटा से बातचीत में हिमेश से पूछा गया था कि क्या कोई ऐसी चीज है जिसे वे अभी भी हासिल करना चाहते हैं. उन्होंने माना, "मैं एक सुपरस्टार एक्टर बनना चाहता हूं. मुझे बनना ही है और मैं बनूंगा भी. आज नहीं तो कल, ऐसा होना ही है. अमिताभ बच्चन की 13वीं फिल्म हिट रही थी. मैंने अब तक 12 फिल्में की हैं. इसलिए, मेरी 13वीं फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होगी." 

हिमेश रेशमिया फिल्मेंबता दें कि हिमेश रेशमिया ने साल 2007 में आई आप का सरूर से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद 2008 में उनकी सतीश कौशिक निप्देशित फिल्म कर्ज आई जो बुरी तरह फ्लॉप रही थी.फिर उन्होंने रेडियो, कजरारे, दमादम, खिलाड़ी 786, द एक्पोज, तेरा सुरूर और हैप्पी हार्डी एंड हीर जैसी फिल्में की. उनकी बतौर एक्टर आखिरी फिल्म साल 2025 में आई बैडएस रवि कुमार थी. 

Continues below advertisement

 

हिमेश रेशमिया डायरेक्टर बनने की कर रहे प्लानिंगहिमेश से ये भी पूछा गया था कि क्या भविष्य में हम ऐसी कोई फिल्म देख सकते हैं जिसमें 'निर्देशन- हिमेश रेशमिया' लिखा हो? इसके जवाब में हिमेश ने कहा,"100% आप ऐसा देखेंगे. जब मैं सीरियल प्रोड्यूस करता था, तब मुझसे पूछा जाता था कि 'क्या आप कभी म्यूजिक डायरेक्टर बनेंगे?' आज,जब मैंने संगीत और फिल्मों के क्षेत्र में इतना कुछ हासिल कर लिया है, तो मैं निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाना चाहता हू. हालांकि,अपने निर्देशन के प्रोजेक्ट को लेकर मेरा विजन बिल्कुल क्लियर है, चाहे वह फिल्म का स्केल हो,इमोशनल कनेक्ट हो या बेहतरीन गाने. इन बातों को लेकर मैं पूरी तरह क्लियर हूं."

हिमेश के पास स्क्रिप्ट है तैयारजब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पहली निर्देशित फिल्म एक म्यूजिकल रोमांस होगी, तो हिमेश रेशमिया ने कहा, "मेरे पास 2-3 आइडिया हैं. स्क्रिप्ट तैयार हैं और वे ब्लॉकबस्टर साबित होंगी. मेरी निर्देशित फिल्म का म्यूजिक ऐसा होगा कि वह रिलीज के दिन ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी! मुझे इसका पूरा यकीन है."