When Shah Rukh Khan Met With Kartik Aaryan: हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें शाहरुख जिस तरह कार्तिक को गले लगाते और प्यार से उनका गाल थपथपाते नजर आए थे, उसको लेकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा था. इस दौरान कार्तिक, शाहरुख के कानों में कुछ कहते दिखे थे और फिर दोनों एक्टर्स हंस पड़े थे. कुछ मिनट की इस मुलाकात में अब उनके बीच क्या ऐसी बात हुई थी, इसका अब खुलासा हुआ है. खुद कार्तिक ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया है.
मुंबई में आयोजित हुए एक इंवेट में शाहरुख और कार्तिक का आमना-सामना हुआ था. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कार्तिक ने बताया कि उन्होंने मुलाकात के दौरान शाहरुख के कानों में क्या कहा था. कार्तिक ने कहा, ‘’मैंने पूछा, ‘भूल-भुलैया 2 देखी कि नहीं, सर?’’ इस पर शाहरुख के जवाब के बारे में पूछा गया तो कार्तिक ने बताया, ‘’उन्होंने कहा, देखी है बेटा. बहुत अच्छा है तू उसमें.’’ ये रहा वो क्यूट वीडियो.
आपको बता दें कि कार्तिक (Kartik Aaryan), शाहरुख (Shah Rukh Khan) के बहुत बड़े फैन हैं. ‘भूल भुलैया 2’ ( Bhool Bhulaiyaa 2) की शानदार सफलता के बाद कार्तिक को बॉलीवुड का नया ‘किंग’ कहा जा रहा है. इस टाइटल का इस्तेमाल अब तक बड़े पैमाने पर शाहरुख के लिए होता आया है. हालांकि कार्तिक खुद को इस टाइटल के काबिल नहीं मानते. उनका कहना है कि उन्हें तो अभी एक लंबा सफर तय करना है. कार्तिक की अगली फिल्म ‘शहजादा’ है.
यह भी पढ़ें:Urvashi Rautela ने पहले पब्लिकली लोगों से कहा- प्लीज मुझे बचा लीजिए, फिर पोस्ट डिलीट कर बढ़ाया सस्पेंस!
