नई दिल्ली: सोनम कपूर की शादी में यूं तो पूरा देश ही सोशल मीडिया के जरिए शरीक हुआ था, लेकिन शादी के करीब 4 महीने बाद अब सोनम ने अपनी शादी से जुड़े कुछ बेहद  खास पल शेयर किए हैं. सोनम ने बताया कि आखिर वो कौन था जिसने शादी के दिन ही उन्हें इतजार करने पर मजबूर कर दिया था. अब आप सोच रहे होंगे कि शायद वो आनंद होंगे जिन्होंने सोनम को इंतजार करवाया होगा तो आप गलत हैं ऐसा बिल्कुल नहीं है. हाल ही में सोनम कपूर आहूजा शो 'फीट अप विद स्टार्स' में पहुंची थी इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए. शो के दौरान जब सोनम से पूछा गया कि वो कौन था जिसने उनकी शादी के दौरान उन्हें इंतजार करवाया तो उन्होंने कहा कि वो शख्स और कोई नहीं बल्कि उनका भाई हर्षवर्धन कपूर था. सोनम ने बताया कि हर्ष ने मुझे मेरी शादी वाले दिन इंतजार करवाया क्योंकि वो बाहर मीठाई बांट रहे थे. लेकिन मैं अपनी तरह की शायद एक लौती दुल्हन हूं जो अपनी शादी के हर फंक्शन पर वक्त से तैयार हो गई थी. इतना ही नहीं सोनम ने खुलासा किया कि उनकी शादी में सबसे ज्यादा नाचने वालों में सलमान खान और शाहरुख खान सबसे आगे थे. उन्होंने बताया कि सलमान-शाहरुख ने पापा अनिल के साथ शादी में जमकर डांस किया.