बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते कई महीनों से खूब चर्चा में है. 'धुरंधर 2' की सक्सेस और दूसरी बार पिता बनने की खबरों ने फैंस को बहुत खुश कर दिया है. इसी बीच अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

Continues below advertisement

अर्जुन ने शेयर की फोटो 

कुछ देर पहले ही अर्जुन कपूर ने अपनी एक कैंडिड फोटो स्टोरी पर शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब हमजा उर्फ जस्सी तुम्हारी फोटो खींचे...' और उन्होंने रणवीर सिंह को टैग भी किया. इस स्टोरी के सामने आते ही सबकी नजर इसपर टिक गई. फोटो में अर्जुन बहुत प्यार से मुस्कुरा रहे है और उन्होंने एक ब्लैक कलर का एथनिक आउटफिट पहना है. इस फोटो और कैप्शन से साफ झलकता है कि उन दोनों के बीच की दोस्ती बहुत खास है.

Continues below advertisement

अर्जुन और रणवीर की फिल्में 

बता दें कि अर्जुन अपूर और रणवीर की दोस्ती 2014 की फिल्म 'गुंडे' से शुरू हुई थी, जिसे अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था. रणवीर और अर्जुन के अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान भी शामिल थे. इसके अलावा दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी साथ दिखे थे, जो 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें उनके साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण भी थी. 

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर खूब देखी जा 2 घंटे 17 मिनट की रोमांस से भरी ये फिल्म, थिएटर में हुई थी फ्लॉप

अर्जुन की आने वाली फिल्में  

अगर बात करें रणवीर की, तो वो 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे है. कुछ समय पहले ही दीपिका और रणवीर ने दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की है, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है. वहीं अर्जुन कपूर आखिरी बार 'मेरे हसबैंड की शादी' फिल्म में नजर आए थे, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थी. इसके अलावा वो निर्देशक मुद्दस्सर अजीज की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे है. साथ ही आने वाले समय में वो फिल्म 'नो एंट्री 2' और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई देने वाले है. 

ये भी पढ़ें: 'मैं किसी मौलाना संग शादी के लिए मर रही हूं..' दो शादी टूटने के बाद सना खान के रास्ते पर चलीं राखी सावंत