रनदीप बोले- ट्वीट करते वक्त मुझे सतर्क रहना चाहिए था, मज़ाकिया लहजे में गुरमेहर कौर ने किया ट्रॉल
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 09 Mar 2017 11:37 AM (IST)
नई दिल्ली: पिछले दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर एबीवीपी के खिलाफ एक अभियान की वजह से सुर्खियों में थीं. उनकी एक तस्वीर पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अभिनेता रनवीर हुड्डा ने जब चुटकी ली तो ये विवाद और भी बढ़ गया. बाद में इन दोनों सेलेब्स ने अपनी गलती मान ली थी.
इसी मुद्दे पर अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत करते हुए रनदीप हु्ड्डा ने कहा, 'यह जेंडर स्पेसेफिक नहीं था. मैं खुद किसी के निजी विचारों के राजनीतिकरण के खिलाफ पहले भी था और आज भी हूं. इस समय महिलाओं की स्थिति को देखते हुए लगता है कि मुझे उस समय और सतर्क रहना चाहिए था.’