एक्सप्लोरर

गोविंदा ने दिया था इस हॉलीवुड फिल्म का टाइटल, जेम्स कैमरून ने 18 करोड़ भी किए थे ऑफर, लेकिन इस वजह से एक्टर ने ठुकरा दी थी फिल्म

Govinda: गोविंदा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला था जिसके लिए जेम्स कैमरून ने 18 करोड़ रुपये भी ऑफर किए थे. लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी थी.

Govinda On James Cameron Avatar: गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग, डांस और जबरदस्त डायलॉगबाजी के चलते दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आज भी गोविंदा के करोड़ों फैंस हैं. हालांकि एक्टर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों एक्टर के पत्नी सुनीता संग तलाक के रूमर्स भी फैल गए थे. इन सबके बीच गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें जेम्स कैमरून ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार में लीड रोल ऑफर किया था.

गोविंदा को मिला था जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार का ऑफर
ऑ दरअसल गोविंदा ने मुकेश खन्ना के साथ एक अनफ़िल्टर्ड बातचीत की.  दिग्गज अभिनेता के यूट्यूब चैनल के लिए दिए गए इंटरव्यू में गोविंदा ने दावा किया कि जेम्स कैमरून ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अवतार में लीड रोल ऑफर किया था. अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने कैमरून को फिल्म का टाइटल भी सजेस्ट किया था.

गोविंदा ने कहा, "मैंने 21.5 करोड़ रुपए का ऑफर छोड़ा है और मुझे यह याद है क्योंकि इसे छोड़ना बहुत दर्दनाक था. मैं अमेरिका में एक सरदारजी से मिला था और उन्हें एक बिजनेस आइडिया दिया था जो काम आया. कुछ साल बाद, उन्होंने मुझे जेम्स कैमरून से मिलवाया. उन्होंने मुझे जेम्स के साथ एक फिल्म करने के लिए कहा, इसलिए मैंने इस पर चर्चा करने के लिए उन्हें डिनर पर बुलाया. मैंने फिल्म का टाइटल दिया – अवतार. जेम्स ने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, इसलिए मैंने कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं, उन्होंने मुझे इसके लिए 18 करोड़ रुपए ऑफर किए और कहा कि मुझे 410 दिनों तक शूटिंग करनी होगी. मैंने कहा कि ठीक है, लेकिन अगर मैं अपने शरीर पर पेंट करूंगा, तो मैं अस्पताल में रहूंगा."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

गोविंदा ने क्यों ठुकरा दी थी अवतार? 
उन्होंने कहा, "हमारा शरीर ही हमारा एकमात्र इंस्ट्रीमेंट है. कई बार, कुछ चीजें प्रोफेशनली काफी अट्रैक्टिव लगती हैं, लेकिन आपको अपने शरीर पर उनके प्रभावों को भी देखना पड़ता है. कई बार, आपको किसी फिल्म को मना करने के लिए सालों तक लोगों से माफ़ी मांगनी पड़ती है. भले ही वे करीबी हों, लेकिन उनका अहंकार बहुत मज़बूत होता है."

ये भी पढ़ें:-23 साल की इस एक्ट्रेस का कार्तिक आर्यन संग जुड़ा नाम, दो बच्चों की है मां, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन 'रेड 2' से 'भूत बंगला' तक के तोड़े रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन 'रेड 2' से 'भूत बंगला' के तोड़े रिकॉर्ड
कैंची धाम में बढ़ती भीड़ देख 'हनुमान अंश' डायरेक्टर ने की अपील, भक्तों को बताए दूसरे पवित्र स्थल
कैंची धाम में बढ़ती भीड़ देख 'हनुमान अंश' डायरेक्टर ने की अपील, भक्तों को बताए दूसरे पवित्र स्थल
'20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हूं...' रकुल प्रीत सिंह ने बताई IT रेड की सच्चाई, सोशल मीडिया पर हुईं आगबबूला
'20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हूं...' रकुल प्रीत सिंह ने बताई IT रेड की सच्चाई
Drishyam 3 BO Day 4 Live Updates: मंडे को 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी 'दृश्यम 3'? 1 बजे तक 179 करोड़ के हुई पार
Live Updates: मंडे को 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी 'दृश्यम 3'? जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे
लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget