Good Newwz Box Office: सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज़' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. फिल्म को रिलीज हुए ऑठ दिन हो गए और इसके बाद भी दर्शकों के बीच इस फिल्म का चार्म बरकरार है. आठवें दिन भी इस फिल्म ने धूआंधार कमाई की है.

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 8.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 136 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि रिलीज के छठे दिन ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. यहां देखिए फिल्म का डेवाइज कलेक्शन:

Day 1शुक्रवार17.56 करोड़ रुपए
Day 2शनिवार21.78 करोड़ रुपए
Day 3रविवार25.65 करोड़ रुपए
Day 4सोमवार13.41 करोड़ रुपए
Day 5मंगलवार16.20 करोड़ रुपए
Day 6बुधवार22.50 करोड़ रुपए
Day 7गुरूवार10.80 करोड़ रुपए
Day 8शुक्रवार8.10 करोड़ रुपए
Total136 करोड़ रुपए

जानकारी के लिए बताते चलें कि इस फिल्म को 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इस लिहाज से भी फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा है. फिल्म की यूनीक कहानी के साथ साथ दर्शकों को फिल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा की परफॉर्मेंस भी काफी पसंद आ रही है. फिल्म को क्रीटिक्स और दर्शको के काफी अच्छे रिव्यू-रेटिंग मिली है. इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है.

'गुड न्यूज़' को समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिली है. ट्रेलर के आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. अब फिल्म रिलीज़ होते ही सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर: