मुंबई : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का घर सजाने वाली गौरी खान ने करण जौहर के जुड़वां बच्चों की नर्सरी डिजायन की है. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नर्सरी की दो तस्वीरें शेयर की है.
अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही की नर्सरी डिजायन करने के लिए दोस्त और इंटीरियर डेकोरेटर गौरी खान का शुक्रिया अदा किया है. अपने घर में इसे एक नया ‘स्वर्ग’ बताते हुये 44 साल के डायरेक्टर ने ट्विटर पर गौरी के के लिए आभार व्यक्त किया है. करण ने ट्वीट किया, ‘‘गौरी खान ने बहुत प्यार और देखभाल के साथ मेरे बच्चों की नर्सरी तैयार की है.. यह मेरा स्वर्ग है. लव यू गौरी...’’ उन्होंने अपनी और गौरी के साथ वाली तस्वीर भी पोस्ट की है. कमरे में पशु और पक्षियों की पेंटिंग्स बनायी गयी हैं. करण अपने जुड़वां बच्चों को लेकर हाल ही में 29 मार्च को घर आए हैं. (इनपुट- PTI भाषा)आपको बता दें कि गौरी खान ने रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन के साथ मिलकर इंटीरियर डिजाइनिंग का काम शुरु किया था. हाल ही में रणबीर कपूर ने घर के डिजाइन के लिए गौरी खान को शुक्रिया कहते हुए एक खास मैसेज लिखा था.
रणबीर ने लिखा था कि गौरी के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. अपना घर बनाने से पहले मुझे नहीं मालूम था कि उसे कैसे बनवाया जाए. लेकिन गौरी की वजह से ये काम बहुत आसान हो गया हो अब सब कुछ मेरी उम्मीद के मुताबिक है.
