एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 25: 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही घट गई 'गदर 2' की कमाई, OMG 2 भी लाखों में सिमटी, जानें-25वें दिन का कलेक्शन

Gadar 2 Vs OMG 2: 500 करोड़ के क्लब में शामिल होते ही देओल की ‘गदर 2’ की कमाई घट गई है. वहीं ओएमजी 2 का भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम निकल चुका है. 25वें दिन दोनों फिल्मों ने बेहद कम कमाई की है.

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 25: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ये फिल्म केवल चार हफ्तों में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इसी के साथ ‘गदर 2’ ने ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होने का 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इसी के साथ ये फिल्म अब ऑल टाइम मेगा ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर चुकी है.

 वहीं अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अनिल शर्मा के ‘गदर 2’  और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ के साथ टफ कंप्टीशन करने के बावजूद यह फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने कितनी कमाई की है?

गदर 2’ ने रिलीज के 25वें दिन कितनी कमाई की?
गदर 2’ को सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाते हुए अब एक महीना होने वाला है, अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी और इसके बाद से इसकी कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ का कारोबार किया था और इसी के साथ इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद गदर 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 503.67 करोड़ रुपये हो गई है.

ओएमजी 2’ ने रिलीज के 25वें दिन कितनी कमाई की?
अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2’ से मजबूती से मुकाबला कर रही है. इस बीच आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ से भी  ‘ओएमजी 2’ को कड़ी टक्कर मिली है. इन सबके बावजूद अक्षय की सोशल ड्रामा फिल्म ने भी सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचा और इसी के साथ इसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली. लेकिन रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि फिल्म ने 24वें दिन जंप लेते हुए 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 25वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद ‘ओएमजी 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 147.47 करोड़ रुपये हो गई है.

गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ का खेल बिगाड़ने आ रही जवान’
‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए चार हफ्ते हो गए हैं लेकिन अब इन दोनों फिल्मों का खेल बिगाड़ने के लिए शाहरुख खान की ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘जवान’ के आगे ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ कितना टिक पाती हैं,

ये भी पढ़ें: Sourav Ganguly की बायोपिक में काम करेंगे Ayushmann Khurrana? एक्टर ने बताया सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
इंडिया-इंग्लैंड मैच में बेटी संग पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, राहा ने किया टीम इंडिया को चीयर
जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर हैं ग्लैमर और ट्रेडिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर साड़ी लुक में बिखेरती है नजाकत
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget