एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 22: चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही 'गदर 2' की घट गई कमाई, OMG 2 का भी हुआ बुरा हाल, जानें-22वें दिन का कलेक्शन

Gadar 2 vs OMG 2 BO Collection: सनी की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 अब चौथे हफ्ते में एंट्री कर गई हैं. हालांकि अब दोनों ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 22: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर कमर्शियल फिल्म ‘गदर 2’ पिछले तीन हफ्तों में खूब कमाई कर रही है और साल 2023 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. वहीं ‘गदर 2’ के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म ‘ओएमजी 2’ की परफॉर्मंस भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही है. दोनों फिल्मों ने रक्षा बंधन के त्योहार के कारण बुधवार और गुरुवार को छुट्टियों का भरपूर फायदा उठाया और शानदार कलेक्शन भी किया.

 वहीं आयुष्मान खुराना स्टारर  ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के बावजूद, दोनों फ़िल्में लगातार नोट छाप रही हैं. हालांकि अब इन फिल्मों की कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 22वें दिन ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने कितने करोड़ का कारोबार किया है?

गदर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन कितनी कमाई की है?
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 3 हफ्तों के बाद 475.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. गदर 2’ अब अपनी  रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. हालांकि अब इस फिल्म की कमाई घट रही है. वहीं अब गदर 2’ की रिलीज के 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के ‘गदर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को महज 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की है
  • इसी के साथ ‘गदर 2’ की 22 दिनों कि कुल कमाई अब 486.75 करोड़ रुपये हो गई है.

ओएमजी 2’ ने रिलीज के 22वें दिन कितनी कमाई की है?
वहीं ‘गदर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली OMG 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 85.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई 41.37 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे हफ्ते अक्षय की फिल्म का कारोबार 15.40 करोड़ रुपये रहा. हालांकि चौथे हफ्ते में एंट्री करते-करते ‘ओएमजी 2’ की कमाई भी घट रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के 22वें दिन 1.10 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद फिल्म की 22 दिनों की कुल कमाई अब 142.92 करोड़ रुपये हो गई है.

गदर 2 और ओएमजी 2 का जवान से होगा मुकाबला
‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. जहां गदर 2 अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद नजदीक पहुंच गई है तो वहीं ‘ओएमजी 2’ भी 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इंचभर दूर है. हालांकि 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में बॉलीवुड के किंग खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान से दस्तक दे रहे हैं. ऐसे में अब ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के पास कमाई के चंद दिन बचे हैं.देखने वाली बात होगी कि ‘जवान’ की रिलीज तक ‘गदर 2’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी और क्या ‘ओएमजी 2’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें:-फिल्म इंडस्ट्री में Tamannah Bhatia ने पूरे किए 18 साल, खास वीडियो शेयर कर बोलीं- 'टीनेजर के सपनों से लेकर एडल्ट फीलिंग्स तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget