Gadar 2 box office collection Day 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' इस शुक्रवार को रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है. 22 साल बाद रिलीज हुई ये फिल्म सनी देओल के करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है.
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत करने के बाद, सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है, फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. महज 2 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों को टक्कर दी है. 2023 में बहुत सी फिल्में अपने शुरुआती वीकेंड में इस तरह के आंकड़े हासिल नहीं कर पाई हैं.
दूसरे दिन गदर 2 ने कर डाली इतनी कमाईमहज दो दिनों में 83.10 करोड़ का बिजनेस करने वाली गदर 2 ने दूसरे दिन भी दमदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 43 करोड़ रुपए रहा है. जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा ही है. ऐसे में अभी 3 दिनों का वीकेंड बाकी है. देखना ये होगा कि ये फिल्म इस वीकेंड में कितना आंकड़ा पार करती है.
बॉलीवुड हंगामा के प्रीडिक्शन के अनुसार ये फिल्म महज 5 दिनों में 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ तीन दिनों में फिल्म 123 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.
सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मसनी देओल 1980 से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी गदर 2 उनके करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है. जो दमदार कमाई के साथ लगातार आगे बढ़ रही है.
