Saiyaara Movie Highlights: अहान-अनीत की एक्टिंग जबरदस्त, दिल को छू लेने वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Saiyaara Movie Highlights: 'सैयारा', 'निकिता रॉय' और 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो गई हैं. इसके अलावा कई साउथ फिल्में भी इसी बड़े पर्दे पर आ गई हैं.

दरख्शां मुमताज़Last Updated: 18 Jul 2025 10:33 PM

बैकग्राउंड

18 जुलाई का दिन सिनेमा लवर्स के लिए फुल ऑफ एंटरटेनमेंट होने वाला है. थिएटर्स में इस फ्राइडे एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इस फ्राइडे दर्शकों...More

Saiyaara Movie Live: 'सैयारा' बनी 2025 में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म

अहान पांडे की ये फिल्म अभी तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 21 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसी के साथ ये फिल्म छावा (31 करोड़), सिकंदर (26 करोड़) और हाउसफुल 5 (24 करोड़) के बाद इस साल चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.


दो नए चेहरों के साथ फिल्म बनाने वाले मोहित सूरी ने इस साल रिलीज हुई बड़े स्टार्स की तमाम दूसरी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां क्लिक करके आप पूरी स्टोरी पढ़ सकते हैं.