Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding : इंतजार खत्म हुआ और इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी की पहली तस्वीर आ गई है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी दो रीति रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं. इन तस्वीरों में ये जोड़ी बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही है. प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की.
दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में प्रियंका चोपड़ा लाल लहंगे में नज़र आईं. उनके लिए ये लहंगा जाने माने डिजाइनर अबु जानी खोसला ने तैयार किया. इसके साथ प्रियंका ने माथे पर टीका और नाक में नथ पहना. होठों पर लाल लिप्स्टिक और हाथों में लाल चूड़ा के साथ देसी गर्ल ने अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. वहीं दुल्हे निक जोनास गोल्डेन कलर की शेरवानी में अपनी दुल्हन को कड़ी टक्कर देते नज़र आए. उनकी इस तस्वीर को देखकर आप भी कह उठेंगे कि किसी की नज़र ना लगे.
शादी की तस्वीरें सबसे पहले छापने के राइट्स People मैगजीन के पास हैं. आज इस मैगजीन ने ही सबसे पहले ये तस्वीरें दिखाईं. उसके बाद प्रियंका और निक ने भी इन्हें शेयर किया. मैगजीन ने इस जोड़े की शादी के बारे में कुछ खास जानकारियां भी शेयर की हैं. साथ ही दोनों का पहला इंटरव्यू भी पब्लिश किया है. इस मैगजीन के मुताबिक इस शादी में दोनों की फैमिली सहित करीब 225 लोग शामिल हुए.
निक जोनास ने आज अपनी शादी की पहली तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-Happiest day of my life. वहीं प्रियंका ने लिखा-And forever starts now...इन दोनों सितारों ने एक दिसंबर को कैथोलिक रीति रिवाजों से शादी रचाई. इस मौके पर प्रियंका Ralph Lauren के सफेद गाउन में नज़र आईं. इसे हाथ से तैयार किया था. खास बात ये थी कि इस गाउन में 75 फुट लंबा Veil था. निक जोनास भी इसी डिजाइनर के सूट में नज़र आए.
इस शादी की जो तस्वीर देखने को मिली है उसमें निक जोनास बहुत ही प्यार से अपनी दुल्हन का हाथ चूमते नज़र आ रहे हैं. आपको बता दें People मैगजीन में इस शादी की इनसाइड तस्वीरें देखने को मिलेंगी. आज सबसे पहले इसके कवर की एक झलक देखने को मिली.
एक दिसंबर को हुई शादी की एक वीडियो भी रिलीज की गई है. जिसमें इस शादी की एक झलक दिखाई गई है. प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि शादी दौरान को काफी नर्वस थीं लेकिन जैसे ही उन्होंने निक जोनास की झलक देखी उन्हें एहसास हुआ कि ये उनकी ज़िंदगी का सबसे सही फैसला है.
यहां देखें VIDEO
आपको बता दें कि शादी का फंक्शन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 3 दिसबंर तक चला. तीन दिसंबर को ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनाश जोधपुर से रवाना हुए. यहीं पर शादी के बाद इस जोड़ी की पहली झलक मिली. इस दौरान मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा के प्रियंका बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं. प्रियंका चोपड़ा ने यहां कहा कि जोधपुर आकर उन्हें अच्छा लगा और अब उनके नए लाइफ की शुरुआत हुई है.
शादी में चोपड़ा परिवार और जोनास परिवार ने खूब मस्ती भी की. प्रियंका ने पहले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की और उसके अगले दिन संगीत सेरेमनी की. शादी की इन रस्मों में दोनों ही परिवारों ने जज़्बे के साथ शिरकत. खासकर संगीत सेरेमनी में, जहां जोनास और चोपड़ा परिवार के बीच डांस कॉम्पिटिशन हुआ.
इसके अलावा संगीत सेरेमनी से ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आईं. खास बात ये रही कि दोनों परिवारों ने प्रियंका और निक की मोहब्बत के सफर को गानों और डांस के ज़रिए सबके सामने पेश किया.
इस शादी को वैसे तो बेहद निजी रखा गया, लेकिन फिर भी अंदर से छन छन कर कुछ न कुछ खबरें आती रहीं. शादी को कवर कर रहे पत्रकार ने अपनी मेहनत और मशक्कत से कुछ धुंधली ही सही, लेकिन खूबसूरत तस्वीरें बाहर लेकर आए. जो फैंस अपने फेवरेट सितारों की एक झलक के लिए बैचैन थे उनके लिए ये धुंधली तस्वीरें ही काफी थीं.
