नई दिल्ली: शादी रचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हसबैंड विराट कोहली के साथ हनीमून के लिए रोम पहुंची हैं. वहां से इन दोनों सितारों ने अपने फैंस के लिए हनीमून की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. ये तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे वो पति विराट कोहली की बाहों में बर्फीली वादियों में नज़र आ रही हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है- In heaven , literally..
हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीर कहां की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी रोम में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है. खबरों की मानें तो मंगलवार को तीन बजे के करीब ये दोनों इटली से रोम के लिए रवाना हुए. हनीमून के बाद ये जोड़ी भारत अपने रिसेप्शन के लिए वापस आएगी. इस ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. ये 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा. विराट-अनुष्का की शादी पर Durex ने ऐसे दी बधाई, पढ़कर हैरान रह गए सब!रिसेप्शन के बाद विराट-अनुष्का दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी. इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगी और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी. इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं.
यह भी पढ़ें-जबरदस्त प्राइवेसी के बीच, जानिए कैसे महीनों से चल रही थीं विरुष्का की शादी की तैयारियांVideo: विदाई में जब भावुक हो रोईं अनुष्का, तो देखिए विराट ने उन्हें कैसे संभालाशादी के बाद इस मामले में विराट निकल गए अनुष्का से आगे, देखिए तस्वीरेंबॉलीवुड अभिनेत्री को पसंद नहीं आया विरूष्का और देखिए बधाई देते हुए क्या कहा...