नई दिल्ली: शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. तस्वीर में शाहरुख हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं.

मजेदार बात ये है कि इन तीनों की जोड़ी दोबारा नजर आने वाली है. इससे पहले शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना फिल्म 'जब तक है जान' में साथ नजर आए थे.

हाल ही में शाहरुख खान ने अपना 52 वां जन्मदिन मनाया था इसके बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पर वापसी कर ली है. इस फिल्म में शाहरुख खान बौने के रोल में हैं.

इस वजह से फिल्म पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. यह फिल्म 2018 में क्रिसमस पर रिलीज होगी. इससे पहले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में नजर आई थी.

आपको बता दें कि अभी तक इस फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है.

यहां देखिए शाहरुख खान का ट्वीट: