नई दिल्ली: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शकों को कितनी बेसब्री से इंतजार था ये तो टिकट काउंटर पर दिख ही रहा है. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 201 करोड़ की कमाई की है.
केआरके बॉक्स ऑफिस ने बताया है कि पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 145 करोड़, यूएसए में 33 करोड़, गल्फ में 11 करोड़, बाकी जगहों पर 12 करोड़ कमाई की है. कुल मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 201 करोड़ की कमाई की है.
ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.
जानें- किसी एक्टर ने 'बाहुबली' को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाजबाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. ‘बाहुबली 2’ में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही… यहां पढ़ें मूवी रिव्यूयहां देखें- 'बाहुबली 2' फिल्म का ट्रेलर