Finch trailer Out: हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की अपकमिंग फिल्म फिंच का ट्रेलर आउट हो गया है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. ट्रेलर देखने के बाद से हर कोई फिल्म के शानदार होने की कल्पना कर रहा है. यह एक ऐसी कहानी है जिसमें हैंक अपने कुत्ते और रोबोट के साथ जिंदा रहने के लिए लड़ते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया अभी एक सर्वनाश जैसी घटना से गुज़री है लेकिन हैंक्स ने किसी तरह अपने और अपने पालतू जानवरों के लिए आश्रय ढूंढ लिया है. वह एक रोबोट बनाता है जो उसके बाद कुत्ते की देखभाल कर सकता है और इस तरह तीनों की जर्नी शुरू हो जाती है. 

Watch the trailer of Finch here: ट्रेलर रिलीज़ होते ही टॉम हैंक्स की फिल्म को लेकर दर्शकों में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ती दिखाई दे रही है. वैसे भी लोगों को अच्छी कहानियों की तलाश रहती है और ट्रेलर इस बात का प्रॉमिस कर रहा है कि इस फिल्म से दर्शकों को निराशा नहीं होगी. 

Tom Hanks Finch trailer Out: वहीं, ट्रेलर देखकर ये भी समझ आता है कि जैसे ही हैंक और उनका रोबोट और उनका कुत्ता तीनों एक उजाड़ अमेरिकी पश्चिम में खतरनाक जर्नी पर निकलते हैं, तब उनकी रोड ट्रिप चुनौतियों और एंटरटेनमेंट दोनों से भरी हुई है, क्योंकि फिंच के लिए जेफ और गुडइयर को साथ लाना उतना ही मुश्किल है जितना कि नई दुनिया के खतरों का सामना करना. इस फिल्म का डायरेक्शन मिगुएल सैपोचनिक ने किया है और इसे क्रेग लक और आइवर पॉवेल ने लिखा है. 

यह भी पढ़ेंः

अब्बा Saif Ali Khan और Kareena Kapoor की शादी से बेटी Sara Ali Khan की ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने

Soha Ali Khan 42 की उम्र में ऐसे रखती हैं खुद को फिट, आप भी जानिए तरीका