15 सितंबर को रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल'
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 08 Mar 2017 09:21 AM (IST)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' इस साल 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फरहान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी हैं और डायरेक्टर रंजीत तिवारी है. इस फिल्म से रंजीत डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में फरहान के अलावा 'लखनऊ सेंट्रल' में डायना पेंटी, गिप्पी गरेवाल, दीपक डोबरियाल, रोहित रॉय और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे.