कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी अपनी क्षमता के अनुसार डोनेशन देने की कोशिश कर रहे हैं. अब इसी पहल में फिल्ममेकर फराह खान नहीं बल्कि उनकी बेटी ने योगदान किया है. फिल्ममेकर फराह खान की एक बेटी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
यहां तक कि बॉलीवुड कलाकार ने भी उसके जज्बे को सलाम किया है. दरअसल फराह खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अपनी बेटी के मानवीय पक्ष को उजागर किया है.
फराह खान की बेटी अनन्या ने एक लाख की रकम बटोरी है. ऐसा उसने जानवरों के स्कैच बनाकर किया है. अब अनन्या कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच उस रकम का इस्तेमाल करना चाहती है. इस रकम से अनन्या मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों और जानवरों को खाना खिलाने का इरादा रखती है. फराह खान ने बेटी का वीडियो ट्वीटर पर जारी कर उन अभिभावकों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने स्कैच का ऑर्डर दिया था.
फराह खान बताती हैं कि अब इस रकम से जानवरों और जरूरतमंदों को खाना खिलाया आएगा. वीडियो में अनन्या को स्कूली ड्रेस में स्कैच करते हुए देखा जा सकता है. अनन्या का वीडियो वायरल होते ही लोग उसके जज्बे की तारीफ करने लगे. बॉलीवुड कलाकार राहुल देव ने लिखा, “ये बहुत शानदार है फराह. खुशकिस्मत मां!”
