जन्मदिन पर सलमान खान को मिला ऐसा 'तोहफा', काटने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर
ABP News Bureau | 27 Dec 2017 07:03 PM (IST)
सलमान खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, और ये कहना गलत नहीं होगा कि कोर्ट कचहरी से सलमान का पुराना नाता है.
नई दिल्ली: सलमान खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, और ये कहना गलत नहीं होगा कि कोर्ट कचहरी से सलमान का पुराना नाता है. जी हां, अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान को एक ऐसा तोहफा मिला है जो उन्हें या उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. आपको याद होगा बिग बॉस 11 में शुरूआती दौर में ही जुबैर खान नाम के एक कंटेस्टेंट आए थे जिन्हें उनकी बदसलूकी के चलते घर से बेघर कर दिया था. अब जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ वडगांव कोर्ट लोनावला में केस दर्ज करवाया है. सलमान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. क्या था मामला दरअसल, बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट गए जुबैर खान को उनक व्यवहार के चलते घर से निकाल दिया गया था. शो के दौरान सलमान ने जुबैर के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था. जिसे लेकर अब जुबैर खान ने सलमान खान पर केस किया है.