Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. यहां हम आज आपको  धुरंधर के 9वें दिन के कलेक्शन से लेकर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर और हैवान की रिलीज डेट के साथ ही रणबीर कपूर की रामायण से जुड़ी हर अपडेट की जानकारी दे रहे हैं.

Continues below advertisement

विशाल ददलानी का है पाकिस्तान कनेक्शन?

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान के साथ उनकी एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं और अब सिंगर को 'इंडियन आइडल' में बतौर जज के रूप से हटाने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे इस शो को बॉयकॉट करेंगे.

Continues below advertisement

अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad Hospitalised)

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में अपडेट दिया है. उन्होंने अपनी हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर कर कैप्शन में बताया है कि ये उनकी जिंदगी के सबसे बेकार 14 दिन हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें Cyclospora cayetanensis हो गया है. जिसके चलते उनका सिर्फ दो हफ्तों में 4 किलो वजन कम हो गया है और वो चलने में भी असमर्थ हैं.

8 दिनों में 'धुरंधर 2' ने किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

'धुरंधर 2' ने 8 दिनों में 674.17 करोड़ इंडिया में नेट कलेक्शन किया है. इस कमाई के साथ इसने जवान (640.42 करोड़), स्त्री 2 (627.5 करोड़), छावा (615.39 करोड़), एनिमल (554 करोड़), पठान 543.22 करोड़ और गदर 2 (525.5 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉलीवुड के टॉप ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो अभी 894 करोड़ कमाई के साथ 'धुरंधर' नंबर पर है. वहीं, 'धुरंधर 2' दूसरे नंबर पर है. (बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिक और कोईमोई से लिए गए हैं.)

सलमान खान की बिग बजट फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की सीरीज सूबेदार इन दिनों ओटीटी पर छाई हुई है. इसी बीच एक्टर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. उनकी एंट्री सलमान खान और नयनतारा की अनटाइटल्ड फिल्म में हो चुकी है.  Box Office Worldwide की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर का नाम अब प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामसी पैडीपली की एक्शन थ्रिलर फिल्म में जुड़ गया है.

'पेड्डी' पहलवान की पहली वीडियो

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के बर्थडे पर उनकी फिल्म पेड्डी की पहली झलक आ गई है. फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. क्लिक करके वीडियो देखें

धुरंधर 2 की 8 दिन की कमाई के मेकर्स ने जारी किए ऑफिशियल आंकड़े (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office collection Day 8) धुरंधर 2 ने रिलीज के 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. वहीं जियो स्टूडियो ने इंस्टा पर पोस्ट कर फिल्म की 8 दिनों की कमाई के ऑफिशियल नंबर्स जारी कर दिए हैं. जियो स्टुडियोज ने एक्स पोस्ट में लिखा है- ये दहाड़ है नए हिंदुस्तान की. इसके साथ मेकर्स ने कलेक्शन का ब्रेक अप दिया है. मेकर्स ने बताया है कि 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1088 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

इसमें भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 690 करोड़ है. वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म ने 274 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म के डे वाइज ब्रेकअप के मुताबिक पहले वीकेंड में इसन 466 करोड़ कमाए. इसके बाद 5वें दिन फिल्म का कलेक्शन 64 करोड़, 6ठे जिन 58 करोड़, 7वें दिन 49 करोड़ और 8वें दिन 53 करोड़ रहा है.

गोवा में बेटे के साथ छुट्टियां मनाती दिखीं जीनत अमान

जीनत अमान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम' पर कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या मैं अकेली ऐसी मां हूं जो यह शिकायत करती है कि उसके बड़े बच्चे उसके साथ ज्यादा समय नहीं बिताते?" उन्होंने लिखा, "मुझे ऐसा लग रहा था कि साथ में अच्छा समय न बिताने की मेरी शिकायत कोई सुन ही नहीं रहा, लेकिन जाहिर है मैं गलत थी. इस महीने की शुरुआत में, मेरे छोटे बेटे ने हमारे लिए गोवा' में मां-बेटे की एक छुट्टी बुक की और इससे मेरी आत्मा को पूरी तरह से सुकून मिला.''

 

 

चुपचाप फिल्म देखने पहुंचीं यामी गौतम, वीडियो आई सामने (Yami Gautam Watches Dhurandhar 2)

'धुरंधर 2' को देखने आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम थियेटर पहुंचीं. उनके साथ उनकी बहन सुरीली गौतम भी थीं. सुरीली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें यामी गौतम अपने सीन को देखकर शर्मा रही हैं.

 

भूल बंगला का ट्रेलर रिलीज डेट  पर बड़ा अपडेटअक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी  की भूत बंगला को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहींइस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर को 30 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. 

रामायण को लेकर मेकर्स ने की बड़ी अनाउंसमेंटबता दें कि रणबीर कपूर की मच अवेटेड नितेश तिवारी निर्देशित रामायण का भी फैंस में काफी बज बना हुआ है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर नामिक मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है. जिसके मुताबिक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से राम की पहली झलक रिलीज की जाएगी. बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. वहीं यश रावण के रोल में और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे. 

हैवान कब होगी रिलीज? अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में ज़ोर-शोर से लगे हुए हैं. इस पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ने हाल ही में अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स - 'हैवान' और 'हेरा फेरी 3' के बारे में भी बात की.'स्क्रीन' के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान, इस जोड़ी से 'हैवान' की संभावित रिलीज़ डेट के बारे में पूछा गया।.इस पर जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "यह फ़िल्म (भूत बंगला) रिलीज़ होने के लगभग 90 दिनों के अंदर रिलीज़ होगी," इसमें आगे जोड़ते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "अगस्त के आस-पास..." 'हैवान' में अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. यह एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 

धुरंधर 2 ओटीटी पर कब रिलीज होगी? रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और ये बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस की नई स्टोरी लिख रही है. वहीं फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि धुरंधर 2 को ओटीटी पर जल्द रिलीज नहीं किया जाएगा.

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में बताते हुए, एक सूत्र ने बताया, "जिस तरह का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उसे देखते हुए मेकर्स को इसे ओटीटी पर लाने की कोई जल्दी नहीं है. फ़िल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और टीम अभी इस सफल थिएट्रिकल रन को एंजॉय करने पर ध्यान दे रही है." हालांकि बता दें कि धुरंधर पार्ट 1 नेटफ्लिक्स पर आया था लेकिन धुरंधर 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉट स्टार ने हासिल कर लिए हैं.