बॉलीवुडएक्टरइमरानहाशमीएक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. अभी वह अपनी अपकमिंगवेबसीरीज'तस्करी' को लेकर सनसनी बने हुए थे. इसी बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा कि अपकमिंगसीक्वल ‘आवारापन 2’ की शूटिंग के दौरान इमरानहाशमी बुरी तरह से घायल हो गए.
पेट पर पट्टी बांधे दिखा एक्टरइमरानहाशमी की पेट में गंभीर चोट आईं, जिससे उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्शनसीक्वेंस की शूटिंग करते हुए इमरान के पेट का टिशू फट गया था. फैंस के लिए चिंता की बात थी, लेकिन अब राहत की खबर है कि एक्टर अब पूरी तरह ठीक हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें इमरानहाशमी अपने पेट पर पट्टी बांधे हुए दिख रहे हैं. यह तस्वीर किसी अस्पताल की लग रही है.
शूटिंग सेट हुई इमरानहाशमी की वापसीबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इमरानहाशमी ने राजस्थान में ‘आवारापन 2’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. हालांकि, उन्हें डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में रखा गया है और फिलहाल एक्शनमूवमेंट्स पर मनाही है. फिल्म का शेड्यूल भी रिवाइज कर दिया गया है, और उनके एक्शनसीन अब बाद में शूट किए जाएंगे. फिलहाल, अन्य सीनशूट किए जा रहे हैं.
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं कि इमरान किसी शूटिंग सेट पर घायल हुए हैं. पहले भी वह कई बार हादसे का शिकार बन चुके हैं. इससे पहले वह तेलुगु फिल्म गुडाचारी-2 के सेट पर घायल हो गए थे. जहां उनके गले में गंभीर चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी थी.
अपकमिंग फिल्में और वेब सीरीजअब एक्टर के अपमकिंगप्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो, उनकी आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ मोस्टअवेटेडसीक्वल है, जो 2007 की हिट फिल्म आवारापनसीक्वल है. इस फिल्म दिशा पाटनी लीडरोल में नजर आएंगी. इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म तस्करी, सीरीजबैड्स ऑफ बॉलीवुड, तेलुगु फिल्म जी-2 और गनमास्टर में दिखाई देंगे.
