एक्सप्लोरर

Ground Zero Premiere: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 38 सालों में ऐसा करने वाली पहली फिल्म

Ground Zero Premiere: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' ने एक नया कीर्तिमान रचा है. यह 38 सालों में पहली ऐसी फिल्म बन गई जिसको श्रीनगर और कश्मीर में प्रीमियर का मौका मिला है.

Ground Zero: अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. 38 सालों में श्रीनगर, कश्मीर में 'ग्राउंड जीरो' रेड कार्पेट प्रीमियर पाने वाली पहली फिल्म बन गई है. प्रीमियर के साथ निर्माता दुश्मनों से देश की रक्षा करने वाले जवानों और सेना के अधिकारियों को यह फिल्म दिखाना चाहते थे.

18 अप्रैल को श्रीनगर में अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ 'ग्राउंड जीरो' नए मानक स्थापित करेगी, क्योंकि पिछले 38 सालों में किसी भी अन्य फिल्म का प्रीमियर श्रीनगर में नहीं हुआ है, जिससे 'ग्राउंड जीरो' इतने लंबे समय के बाद यह अग्रणी कदम उठाने वाली पहली फिल्म बन गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद से 'ग्राउंड जीरो' को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

क्या है फिल्म की कहानी

जानकारी के अनुसार ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी साल 2001 में हुए संसद हमले से संबंधित है, जिसमें एक बीएसएफ अधिकारी की पड़ताल दो साल तक चलती है. इस जांच में मास्टरमाइंड गाजी बाबा का पता लगाया जाता है, जिससे भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान संभव हो पाता है. फिल्म में अभिनेता बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के किरदार में नजर आएंगे.

कौन था संसद हमले का मास्टरमाइंड

गाजी बाबा जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष रैंकिंग कमांडर और आतंकी समूह हरकत-उल-अंसार का मुखिया था. उसे 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. तेजस देवस्कर के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार हैं.

'आवारापन 2' इस दिन होगी रिलीज

इमरान ने 24 मार्च को अपने 46वें जन्मदिन के अवसर पर ‘आवारापन’ के सीक्वल की घोषणा की, एक्शन-ड्रामा ‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन-क्राइम फिल्म ‘आवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ए बिटरस्वीट लाइफ' की रीमेक थी. फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Jaat Box Office Collection: 'जाट' ने पहले रविवार 'छावा' को दी मात, विक्की की फिल्म से 44% ज्यादा हुई कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
'अडल्ट डायपर से GST हटे, 6 महीने में करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम
'अडल्ट डायपर से GST हटे, 6 महीने में करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
'अडल्ट डायपर से GST हटे, 6 महीने में करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम
'अडल्ट डायपर से GST हटे, 6 महीने में करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो, ये नेटवर्क किया गया था इस्तेमाल
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो
मुंह में स्ट्रॉ लगाई और तालाब से बिल्ली ने पकड़ ली मछली, वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
मुंह में स्ट्रॉ लगाई और तालाब से बिल्ली ने पकड़ ली मछली, वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
Golf Ball Holes: गोल्फ की गेंद में क्यों होते हैं गड्ढे, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
गोल्फ की गेंद में क्यों होते हैं गड्ढे, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Embed widget