एक्सप्लोरर

Emraan Hashmi Birthday: यह था इमरान हाशमी की जिंदगी का सबसे अच्छा और सबसे खराब किस, इस शो में खोला था राज

Emraan Hashmi: 24 मार्च 1979 के दिन जन्मे इमरान भले ही काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए, लेकिन वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.

Emraan Hashmi Unknown Facts: उनके देखे से जो आ जाती है मुंह पर रौनक... यह लाइन भले ही मिर्जा गालिब की शायरी से कतरा करके निकाली गई, लेकिन बॉलीवुड के उस सितारे का मजमून बखूबी बयां करती है, जिसका नाम किस से ही जुड़ गया. दरअसल, जिक्र जब किस का होता है तो जुबां पर नाम सिर्फ एक ही शख्स का होता है... और हो भी क्यों न, उसे सीरियल किसर का खिताब जो हासिल है... जैसे सलमान की किसी भी फिल्म में उनका शर्टलेस होना जरूरी है, वैसे ही यह सितारा अगर किस न करे तो यकीनन फिल्म अधूरी है. यह अंदाज-ए-बयां किसी का है तो वह कोई नहीं इमरान हाशमी हैं. जनाब का आज जन्मदिन है तो जानते हैं कि अपनी सीरियल किसर वाली इमेज में उनके लिए सबसे अच्छा और सबसे बुरा किस कौन-सा रहा.

एक्टिंग ही नहीं करना चाहते थे इमरान

24 मार्च 1979 के दिन जन्मे इमरान की इमेज बड़े पर्दे पर हमेशा रोमांटिक हीरो की रही. आलम यह है कि भले ही काफी समय से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए, लेकिन वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने अपनी रोमांटिक इमेज से बाहर निकलने के लिए एक्शन फिल्में भी कीं, लेकिन सबसे बड़ी हकीकत तो यह है कि वह अपनी जिंदगी में एक्टिंग ही नहीं करना चाहते थे.

कैमरे से कांपती थी इमरान की रुह

इमरान और कैमरे का कनेक्शन इत्तेफाक से हुआ. वह हजारों बार कैमरे की आंखों में आंखें डालकर तमाम डायलॉग्स बोल चुके हैं और अपनी अदाकारी से हर किसी को कायल कर चुके हैं, लेकिन किसी जमाने में उन्हें कैमरे से बेहद डर लगता था. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था.

... जब इमरान ने बदला अपना नाम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले इमरान हाशमी का यह असली नाम नहीं है. उनका पूरा नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी है, जिसे उन्होंने एक ज्योतिषी की सलाह पर बदल लिया था. दरअसल, यह किस्सा इमरान की डेब्यू फिल्म फुटपाथ का है. यह फिल्म फ्लॉप रही थी, जिससे वह काफी डरे हुए थे. ऐसे में एक ज्योतिषी ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया और कहा कि सब ठीक हो जाएगा. इसके बाद इमरान ने अपने नाम की स्पेलिंग बदल ली थी.

बुलंदी पर ऐसे पहुंचा सितारा

अब नाम बदलने का असर कहे या पहली फ्लॉप के बाद कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश, सफलता इमरान के कदमों को चूमने लगी. पहले उन्होंने 'मर्डर' किया और फिर 'जहर' देकर लोगों को अपना 'आशिक' बना लिया. इसके बाद 'गैंगस्टर' और 'आवारापन' जैसी हिट फिल्मों ने उनके सितारों को बुलंदी पर पहुंचा दिया. आलम यह है कि इमरान की फिल्मों के रोमांटिक गाने आज तक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. 

अब जानते हैं किस का किस्सा...

सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान ने फिल्मों में किस के रिकॉर्ड भी बना दिए. दरअसल, उन्होंने फिल्म राज 3 में ईशा गुप्ता को करीब 20 मिनट तक किस किया था, जो एक रिकॉर्ड है. वहीं, कॉफी विद करण में उनसे सबसे अच्छे और खराब किस के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसका उन्होंने बेहद दिलकश अंदाज में जवाब दिया था. इमरान हाशमी ने फिल्म 'मर्डर 2' में जैकलीन फर्नांडिस के साथ किए गए किसिंग सीन को सबसे बेस्ट बताया था. वहीं, फिल्म 'मर्डर' में मल्लिका शेरावत के साथ फिल्माए गए किसिंग सीन को सबसे खराब करार दिया था.

'झूमे जो पठान' में दीपिका को डांस नहीं करने देना चाहते SRK, इस महिला के ठुमके देखकर पिघल गए शाहरुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
Dhurandhar 2 Vs Dacoit: 'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई
'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई
Dacoit Box Office Day 1 Live: 'धुरंधर 2' भी पीछे, 25% ऑक्यूपेंसी के साथ डकैत ने किया सॉलिड स्टार्ट, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' भी पीछे, 25% ऑक्यूपेंसी के साथ डकैत ने किया सॉलिड स्टार्ट, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Anant Ambani Birthday Live: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह संग भजन करती दिखीं नीता अंबानी, वीडियो वायरल
Live: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह संग भजन करती दिखीं नीता अंबानी, वीडियो वायरल

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget