एक्सप्लोरर

Emergency Box Office Collection Day 11: दूसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'इमरजेंसी', चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने, कंगना की फिल्म का फ्लॉप होना तय!

Emergency Box Office Collection: 'इमरजेंसी' दूसरे मंडे को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लुढ़क गई और इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी गई. यहां तक कि चंद लाख कमाने में इसके पसीने छूट गए.

Emergency Box Office Collection Day 11: भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील युगों में से एक आपातकाल लगाए जाने की घटना पर बेस्ड कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवादों में घिरे रहने और राम चरण की 'गेम चेंजर' और अजय देवगन की 'आजाद' जैसी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. चलिए यहां जानते हैं 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई की. इसके बाद पहले हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी और हर दिन एक करोड़ के करीब कलेक्शन भी किया. लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद 'इमरजेंसी' की कमाई लाखों में सिमट गई थी लेकिन फिर यू टर्न लेते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना रनौत की फिल्म की कमाई में तेजी देखी गई. हालांकि दूसरे मंडे एक बार फिर 'इमरजेंसी' के कारोबार का ग्राफ नीचे लुढ़क गया है. इन सबके बीच कंगना की फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो

  •  'इमरजेंसी' ने 2.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी.
  • इसके बाद फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई 14.3 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं 8वें दिन 'इमरजेंसी' ने 40 लाख का कारोबार किया
  • 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा.
  • 10वें दिन 'इमरजेंसी' ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन महज 20 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ 'इमरजेंसी' की 11 दिनों की कुल कमाई अब 16.90 करोड़ रुपये हो गई है.

दूसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'इमरजेंसी'
'इमरजेंसी' की कमाई में गणतंत्र दिवस के मौके पर बेशक उछाल देखा गया लेकिन दूसरे मंडे ये बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसके लिए चंद लाख कमाना मुश्किल हो गया. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये तीसरे वीकेंड तक 20 करोड़ का आंकड़ा तो छू लेगी लेकिन इसके लिए आधी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है. गौरतलब है कि 'इमरजेंसी' को 60 करोड़ की लागत में बनाया गया है और ये अभी तक अपनी कमाई का मुश्किल से 28 फीसदी ही कमा पाई है. ऐसे में ये फिल्म भी कंगना की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है. बता दें कि पिछले 10 सालों में कंगना की ये 11वीं फ्लॉप फिल्म होगी.

ये भी पढ़ें-Sky Force Box Office Collection Day 4: पहले मंडे को घटी ‘स्काई फोर्स’ की कमाई, लेकिन 100 करोड़ से रह गई बस इतनी दूर, जानें-कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तार होंगे रैपर बादशाह, पासपोर्ट भी जब्त होगा, 'टटिहरी' गाने विवाद पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन
गिरफ्तार होंगे रैपर बादशाह, पासपोर्ट भी जब्त होगा, 'टटिहरी' गाने विवाद पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन
'हमारा समाज अब आगे बढ़ रहा है', 66 की उम्र में प्रेगनेंसी की खबरों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
'हमारा समाज अब आगे बढ़ रहा है', 66 की उम्र में प्रेगनेंसी की खबरों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
14 साल की बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता लौटीं भारत, बोलीं- 'ऐसा लगा एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग हो रही है'
14 साल की बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता लौटीं भारत, बोलीं- 'ऐसा लगा एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग हो रही है'
जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget