कोरोना वायरस महामारी के बीच देश ने पहली बार सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली को सेलिब्रेट किया. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशियों के इस पर्व को खूब एन्जॉय किया और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही कई सेलेब्स ने सेलिब्रेशन के आउटफिट में तस्वीरें भी शेयर की. एक्टर रणवीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर शेयर की और फैंस को दिवाली विश किया.

रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उन्होंने केसरिया रंग का कुर्ता पहना हुआ है जबकि दीपिका पादुकोण ने लाल रंग की साड़ी पहनी है. तस्वीर में दोनों के चेहरे पर काफी लंबी मुस्कान दिखाई दे रही है. पारंपरिक आउटफिट में दोनों बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहे हैं.

यहां देखिए रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

फैंस को दी शुभकामनाएं

रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"आप सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. हैप्पी दिवाली. सभी को प्यार और रोशनी." दीपिका पादुकोण ने भी इसी तस्वीर को शेयर किया और फैंस और फॉलोवर्स का दिवाली की शुभकामनाएं दी. इन दोनों की पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोवर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

फिल्म '83' में साथ दिखाई देंगे

बात करे वर्कफ्रंट की, तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म '83' में एक साथ दिखाई देंगे. फिल्म एक स्पोर्ट ड्रामा है. फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्डकप जीत पर आधारित है. रणवीर सिंह इसमें कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे जबकि दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें-

Soumitra Chatterjee Death: दिग्गज कलाकार सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ लंदन में मनाई दिवाली, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर