मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अपने जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं. लेकिन वो सिर्फ अपनी फिज़ीक पर ध्यान नहीं दे रहीं हैं, बल्कि खतरनाक एक्शन्स की भी ट्रेनिंग लेती नज़र आ रही हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई दी हैं.

आपको बता दें कि दिशा की ये ट्रेनिंग उनकी अगली फिल्म ‘भारत’ के लिए है. दिशा ने ड्रॉप किक का वीडियो शेयर करने के साथ ‘भारत द फिल्म’ का हैशटेग इस्तेमाल किया है. दिशा को एक्शन्स की ट्रेनिंग राकेश यादव दे रहे हैं. दिशा ने अपने वीडियो में उन्हें भी टैग किया है. राकेश ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा के कई वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वो जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं.

दिशा पटानी सलमान खान की अगली फिल्म ‘भारत’ में अहम किरदार में नज़र आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. हाल में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने इसकी शूटिंग माल्टा और अबु धाबी में की है. अब दिशा इस फिल्म की तैयारियों में जी जान से जुट गई हैं.

इसका निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं. दिशा पाटनी, सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. फिल्म से कैटरीना और सलमान का लुक सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें:Box Office के 'बाहुबली' प्रभास के आगे बॉलीवुड के बादशाह और शहंशाह भी हैं फीके SUPER HIT DIALOGUES: आज भी लोगों के दिलो दिमाग पर छाए हैं 'बाहुलबी' के ये हिट डायलॉग्स Prabhas Birthday: सालों स्ट्रगल के बाद भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' बने प्रभास; राजमौली के साथ है किस्मत का खास कनेक्शन ‘बाहुबली’ से पहले ‘Rebel’ से मशहूर हो चुके थे सुपरस्टार प्रभास, यहां देखें उनकी ये धमाकेदार FILM जन्मदिन से एक दिन पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुआ HappyBirthdayPrabhas, कल ‘बाहुबली’ करेंगे खास एलान