तो क्या मुंबई छोड़ गोवा में रणवीर-दीपिका बसाएंगे घर, खरीदी ज्वाइंट प्रॉपर्टी!
ABP News Bureau | 11 Jan 2018 11:28 AM (IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें फिलहाल थमती नहीं दिख रही हैं.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें फिलहाल थमती नहीं दिख रही हैं. कुछ दिन पहले खबर थी कि ये दोनों दीपिका के बर्थडे पर श्रीलंका में एक सीक्रेट पार्टी में सगाई करने वाले हैं. उसके बाद खबर आई कि दीपिका को रणवीर के परिवार की ओर से हीरों का हार दिया गया है. अब इन सब के बीच ही खबर आ रही है कि इस कपल ने गोवा में एक आलीशान घर खरीदा है. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गोवा में एक साझा प्रोपर्टी खरीदी है. रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रोपर्टी उसी इलाके में खरीदी गई है जहां पर सुनील गावसकर और रघुराम राजन की भी प्रॉपर्टी है. अनुष्का की तरह अपनी शादी में दीपिका पादुकोण भी पहनेंगी इस डिजाइनर के कपड़े आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका एक चैट शो में गई थीं जिसकी होस्ट थी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया. हालांकि अभी तक ये चैट शो ऑन एयर नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस शो की कुछ खास बातें समाने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में जब दीपिका से पूछ गया कि वो अपनी शादी में कौन से डिजाइनर की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनेंगी तो इसके जवाब में उन्होंने मनीष मल्होत्रा नहीं बल्कि सब्यसाची का नाम लिया. दीपिका ने यहां इस बात का तो खुलासा नहीं किया कि आखिर वो शादी कब करने वाली हैं लेकिन दीपिका के इस बयान से ये तो साफ है कि वो जल्द ही शादी कर जरूर सकती हैं.