राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जमील जमाली के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी इस परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली और हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेकर्स ने उनकी शानदार एक्टिंग से इंप्रेस होकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस गिफ्ट किया है. लेकिव ये खबर गलत साबित हुई. उन्हें कोई चेक नहीं मिला है. राकेश बेदी ने खुद चुप्पी तोड़ी है.

Continues below advertisement

1 करोड़ बोनस की खबरों पर राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पीराकेश बेदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर 'धुरंधर' के मेकर्स से 1 करोड़ रुपये मिलने की खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, 'मुझे ये वीडियो भेजे जा रहे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि मुझे 1 करोड़ मिले हैं, तो भाई वो कहां पड़े हैं, किसके घर में हैं, किसकी जेब में हैं, मुझे भी बता दो यार… कहीं किसी ने गाड़कर रखा है तो वो भी बता दो, ताकि मैं जाकर ले आऊं, क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अभी तक आए नहीं हैं, वहां तो कुछ दिख भी नहीं रहा है.'

ये भी पढे़ः'खलनायक रिटर्न' इवेंट में पत्नी मान्यता दत्त के लिए इमोशनल हुए संजय दत्त, बोले- 'गिरता हूं तो उठाने वाला एक हाथ है'

Continues below advertisement

राकेश बेदी ने मजाकिया अंदाज़ में आगे कहा, 'और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा… या शायद न भी बताऊं कि मुझे मिल गया है. लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है यार. अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

बता दें बॉलीवुड हंगामा कि एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राकेश बेदी की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस  होकर मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया. सूत्र के मुताबिक, 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए उन्हें 50 लाख रुपये फीस मिली थी, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक दिया. यानी यह उनकी फीस से दोगुना था.

ये भी पढे़ः रिहाना का अनसीन अवतार, इंडियन लुक, सेलेब्स संग मस्ती, पैपराजी संग खिंचवाई फ़ोटोज

बता दें, राकेश बेदी ने फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया, जो खासतौर पर सीक्वल में दर्शकों के दिलों को छू गया. उनके कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वहीं उनका डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' मीम्स की दुनिया में भी खूब छाया रहा. 

वहीं 'धुरंधर' और इसके सीक्वल की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल समेत कई बड़े सितारे नजर आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की.