'धुरंधर 2' रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में ही 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है और इतिहास रच रही है. हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी तीन फिल्मों से पीछे है. 'धुरंधर 2' के लिए ये तीनों ही फिल्मों बड़े चैलेंज की तरह हैं. देखना मजेदार होगा कि फिल्म इन तीनों को पछाड़ पाएगी या नहीं

Continues below advertisement

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ऑफ ऑल टाइमइस लिस्ट में आमिर खान की 'दंगल' सबसे आगे है. 'दंगल' ने वर्ल्डवाइड 2059.04 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे नंबर पर 'बाहुबली 2' है. फिल्म ने 1800 करोड़ कमाए थे. तीसरे नंबर पर 'पुष्पा 2' है. 'पुष्पा 2' ने 1785.84 करोड़ की कमाई की थी. 

'धुरंधर 2' अभी चौथे नंबर पर है. फिल्म ने 13 दिनों में 1435.41 करोड़ कमाए थे. पांचवें नंबर पर 'धुरंधर' है. 'धुरंधर' ने 1354.84 करोड़ का कलेक्शन किया था. छठे नबंर पर 'आरआरआर' 1275.51 करोड़ की कमाई के साथ है. सातवें नबंर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है. फिल्म ने 1230 करोड़ का बिजनेस किया था. आठवें नंबर पर 'जवान' है. जवान ने 1163.82 करोड़ कमाए थे. नौवें नंबर पर 'पठान' है. 'पठान' ने 1069.85 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें नंबर पर 'कल्कि 2898 एडी' है. फिल्म ने 1054.67 करोड़ कमाए थे.

Continues below advertisement
फिल्मबॉक्स ऑफिस
दंगल2059.04 करोड़
बाहुबली 21800 करोड़
पुष्पा 21785.84 करोड़
धुरंधर 21435.41 (कमाई जारी है) करोड़
धुरंधर1354.84 करोड़ 
आरआरआर1275.51 करोड़
केजीएफ चैप्टर 21230 करोड़
जवान 1163.82 करोड़
पठान1069.85 करोड़
कल्कि 2898 एडी1054.67 करोड़ 

बता दें कि फिल्म ने 13 दिनों में ग्रॉस 1077.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट 899.92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 17,883 शोज मिल थे. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 358 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुईि थी. ये फिल्म 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है.