'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है. फिल्म को फैंस ने बहुत प्यार दिया है. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. फिल्म ने 15 दिन में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि, अभी भी फिल्म दो बड़ी फिल्मों से पीछे है. धुरंधर 2 को नंबर वन बनने के लिए अभी भी कम से कम 400 करोड़ की कमाई और करनी पड़ेगी.

आइए नजर डालते हैं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों पर...

सैकनिल्क के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे आगे पुष्पा 2 और बाहुबली 2 हैं. दोनों फिल्मों ने 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वहीं धुरंधर 2 ने अभी 1100 करोड़ कमाए हैं. धुरंधर 2, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, धुरंधर जैसी फिल्मों से आगे हैं.

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में 

फिल्मबॉक्स ऑफिस
'पुष्पा 2'1471.10 करोड़
'बाहुबली 2'1,416.90 करोड़
'धुरंधर 2' (15 दिन)1,105.35 करोड़ (कमाई जारी है)
'केजीएफ चैप्टर '21,000.85 करोड़
'धुरंधर'1007.85 करोड़
'आरआरआर'915.85 करोड़
'कल्कि 2898 एडी'767.25  करोड़
'जवान'760 करोड़
'कांतारा'741.36 करोड़
'छावा'716.91 करोड़

'धुरंधर 2' का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म स्त्री 2 ने 713.15 करोड़, एनिमल ने 660 करोड़, पठान ने 657.50 करोड़ का कलेक्शन किया. 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए थे. पहले हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने 674.17 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा लगातार कम से कम 40 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 245.85 करोड़ कमा लिए हैं. 

ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज हुई है. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था और दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर हिट हो गया था. फिल्म में अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग और डांसिंग से छा गए थे. वहीं अब दूसरा पार्ट 19 मार्च से रिलीज हुआ. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यूज थे. फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे.