Dhurandhar 2 Box Office Day 5 Live: रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जब से रिलीज हुई है तब ये इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. पेड प्रीव्यू के बाद इसने धुआंधार शुरुआत की और अब इसका ओपनिंग वीकेंड भी काफी जबरदस्त रहा. ये फिल्म रिलीज के महज चार दिनों में भारत में 500 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है. फिल्म की बुलेट से भी तेज रफ्तार देखते हुए साफ हो चुका है कि ये जल्द थकने वाली नहीं है. इसी के साथ अब ये वीकडेज में एंट्री कर गई है. ऐसे में जानते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' के पहले मंडे कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब यहां

Continues below advertisement

धुरंधर 2' ने चार दिनों में कितनी कर डाली कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 4) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार परफॉर्म कर रही है कि इसने रिलीज के चार दिनों में ही न केवल छप्पर फाड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो

  •  'धुरंधर: द रिवेंज' स पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ और पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था..
  • इसके बाद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के दूसरे दिन 80.72 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई 113 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 114.85 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसमें धुरंधर 2 ने चौथे दिन सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन में 107 करोड़ कमाए. इसके बाद फिल्म तेलुगु में 5.25 करोड़ तो तमिल में 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं मलयालम वर्जन में फिल्म की कमाई 0.09 करोड़ और कन्नड़ में 0.01 करोड़ रही.
  • इसी के साथ इसकी दो दिनों की भारत में चार दिनों की नेट कमाई 454.12 करोड़ रुपये हो गई है.

'धुरंधर 2' के 5वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 5)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने लोगों को हैरान कर दिया है. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को दोपहर 3 बजे तक 17.13 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इन नंबर्स में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. 

Continues below advertisement
'धुरंधर 2''धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
पेड प्री व्यू (18 मार्च)43 करोड़46.7%
पहला दिन (19 मार्च)102.55 करोड़71.3%
दूसरा दिन (20 मार्च)80.72 करोड़ 62.6%
तीसरा दिन (21 मार्च)113.00 करोड़81.6%
चौथा दिन (22 मार्च)114.85 करोड़ 79.7%
पांचवां दिन (23 मार्च)65 करोड़ (10.30 बजे तक के आंकड़े)43.1%
टोटल कलेक्शन519.12 करोड़ (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े) 

‘धुरंधर 2’ के 5वें दिन की ऑक्यूपेंसी(Dhurandhar 2 Day 5 Occupancy)‘धुरंधर 2’ के पांचवें दिन की दोपहर 2 बजे की ऑक्यूपेंसी 34.2 फीसदी दर्ज की जा रही है. शाम और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शनधुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर में 761 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. जियो स्टुडियोज ने आज सोमवार को फिल्म की कमाई का ऑफिशियल डेटा जारी किया है. इसके मुताबिक फिल्म ने इंडिया में 550 करोड़ और ओवरसीज में 211 करोड़ का कलेक्शन चार दिन में किया है. कमाई के ये आंकड़े नेट नहीं बल्कि ग्रॉस हैं.

.धुरंधर 2 के बारे मेंधुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ये साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है.