Dhurandhar 2 Box Office Day 12 Live Updates:  रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दर्शकों की फेवरेट बन चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. अपने पहले हफ्ते में बमफाड़ कलेक्शन करने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर भी इसने धूम मचा दी और न केवल 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई बल्कि इसने अपनी प्रीक्वल धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. अब दूसरे मंडे को भी इसे देखने के लिए सुबह से ही थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है.  चलिए यहां इसके 12वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं. 

Continues below advertisement

'धुरंधर 2' का दूसरे मंडे का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 12 Live)

  • दोपहर 1 बजे तक धुरंधर 2 ने 5.49 करोड़ (लाइव) कलेक्शन कर लिया है. 
  • रात तक इसके कलेक्शन में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. 
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस डे 12ऑक्यूपेंसी 
8.72 करोड़ (4.30 बजे तक)19.8%

'धुरंधर 2' ऑक्यपेंसी रिपोर्ट

Continues below advertisement

संडे को धुरंधर 2 की दोपहर 2 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 18.7% दर्ज की गई है.

 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस Day-wise कलेक्शन

धुरंधर 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
पेड प्रीव्यू43 करोड़
पहला दिन102.55 करोड़
दूसरा दिन80.72 करोड़
तीसरा दिन113.00 करोड़
चौथा दिन114.85 करोड़
पांचवा दिन65 करोड़
छठा दिन56.60 करोड़
सातवां दिन48.75 करोड़
आठवां दिन49.70 करोड़
नौंवा दिन41.75 करोड़
दसवां दिन62.85 करोड़
                                                                      ग्याहरवां दिन                                                                      68.10 करोड़
                                                                      बाहरवां दिन                                                                      5.49 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े)
टोटल इंडिया कलेक्शन852.36 करोड़

 

वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के पार हो गई है 'धुंरधर 2'धुरंधर 2 सुपर फास्ट स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोर रही है. रिलीज के 11 दिनों में इस फिल्म ने महा रिकॉर्ड बनाते हुए 13 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसका ओवरसीज का ग्रॉस कलेक्शन अब तक 350.00 करोड़ तक पहुंच गया है.इसी के साथ इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,361.95 करोड़ हो गया है. बता दें कि धुरंधर 2 ने अपने पहले पार्ट के 1307.35 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ ये वर्ल्डवाइड चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब इससे आगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल हैं. 

'धुंरधर 2' के बारे मेंआदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2  में रणवीर सिंह के अलावा  संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल है और ये एक स्पाई एजेंट की कहानी है जो पाकिस्तान में घुसपैठ कर वहां के आतंकी नेटवर्क में सेंध लगाता है.