Dharmendra Post For Karan Deol Marriage: सनी देओल के बेटे और सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते करण देओल शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी की है. इस पूरी सेरेमनी में देओल फैमिली काफी खुश नजर आई. करण के प्री-वैडिंग फंक्शन 12 जून से शुरू हुए थे जो करण और द्रिशा के रिसेप्शन पर खत्म हुए. दोनों की शादी में पूरी देओल फैमिली ने खूब एंजॉय किया. साथ ही इस न्यूली वेड कपल के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. अब जब सभी शादी की थकान दूर कर रहे हैं वहीं धर्मेंद्र ने अपने पोते पर प्यार बरसाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है और एक खास नोट लिखा.
धर्मेंद्र ने पोते को शुभकामनाएं देने वालों के लिए लिखा खास नोटधर्मेंद्र अपने पोते की शादी में काफी खुश नजर आए. वो पोते की बारात में बाराती बन पहुंचे और बेटों के साथ खूब डांस भी किया. अब इन सब के बाद एक्टर ने पोते पर प्यार बरसाने वालों के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों में करण की मैरिज सेरेमनी में आपके द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं.' इसके साथ धर्मेंद्र ने अपने दो पुरानी पिक्चर्स शेयर की हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक ईविल आई का इमोजी भी लगाया है. जिससे उनकी इन खुशियों को किसी की नजर ना लगे.
देओल फैमिली ने किया खूब एंजॉयमेंटइस शादी में देओल फैमिली ने खूब मस्ती और धमाल किया. जिसकी कई पिक्चर्स सामने आई थीं. पूरी देओल फैमिली इन पिक्चर्स में शादी एंजॉय करती नजर आ रही थी. वहीं दोनों के रिसेप्शन में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आमिर खान, अनुपम खेर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: नेपाल में Adipurush पर लगा बैन हटा, काठमांडू मेयर अब भी जिद पर अड़े, बोले- 'सजा दे दो लेकिन फिल्म नहीं चलने दी जाएगी'
