इंडियन सिनेमाघरों में 12 सितंबर को 'मिराय' के साथ जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल' भी रिलीज की गई. इस फिल्म में इंडियन फैंस को इतनी दिलचस्पी जगी कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हर फिल्म से ज्यादा दर्शक इसे ही देखने जा रहे हैं.

फिल्म को आज रिलीज हुए तीसरा दिन है और रविवार की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है. फिल्म की कमाई में हर रोज इजाफा हुआ है. तो चलिए जान लेते हैं कि आज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है.

'डेमन स्लेयर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस जापानी फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन इंडिया में 13 करोड़ रुपये का धाकड़ कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने खुद का ओपनिंग डे रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए 13 करोड़ रुपये कमा लिए.

अब आज तीसरे दिन फिल्म ने पिछले दो दिनों में हुई हर दिन की कमाई से ज्यादा कलेक्शन करते हुए 10:25 बजे तक 14.25 करोड़ बटोर लिए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

'डेमन स्लेयर' ने तोड़ा 'मिशन इंपॉसिबल'-'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का रिकॉर्ड

फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी की 3 फिल्मों का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. ये फिल्में इस प्रकार हैं-

  • टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग'- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 39.25 करोड़
  • स्कारलेट जोहानसन की 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ'- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 39 करोड़
  • फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 15.85 करोड़
  • सुपरमैन- 26 करोड़
  • F1- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 21.4 करोड़
  • द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- 20.1 करोड़

इसके अलावा 'डेमन स्लेयर' इस साल सबसे बड़ी ओपिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली दूसरी विदेशी फिल्म बन गई है. लिस्ट में पहला नाम 'द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' का है जिसने ओपनिंग वीकेंड में 50.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.