एक्सप्लोरर

Delhi Election Result: कंगना रनौत ने 'दिल्ली' को दी बधाई, बीजेपी की जीत पर हुईं खुश, अनुपम खेर ने भी किया ये पोस्ट

Kangana Ranaut on BJP Victory: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर कंगना रनौत खुश हुई हैं. उन्होंने पोस्ट कर बधाई दी है. अनुपम खेर ने भी पोस्ट किया है.

Kangana Ranaut on BJP Victory: एक्ट्रेस और लोकसभा क्षेत्र मंडी की सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत पर खुशी जताई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी है.

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'बधाई दिल्ली'.

इन लोगों ने किए केजरीवाल पर कटाक्ष

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कंगना रनौत से पहले अनुपम खेर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अनुपम खेर और अग्निहोत्री ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष भी किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

एक्स हैंडल पर केजरीवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार का कनेक्शन कश्मीर पंडितों से जोड़ा और उनकी हार की वजह आह से उपजे श्राप को बताया. अरविंद केजरीवाल की हार पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब किसी की पीड़ा का मजाक उड़ाया जाता है, तो उसकी आह एक श्राप का रूप धर लेती है.

अनुपम खेर ने अरविंद केजरीवाल की एक पुरानी तस्वीर को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं, लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है और फिर उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती है और वही आह आगे जाकर एक ‘श्राप’ का रूप धारण कर लेती है.'

शेयर की गई तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अभिनेता ने आगे लिखा, 'इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है. यह विधि का विधान है जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में इन लोगों ने ठहाके लगाए थे, उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आंसू बहाए थे'.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार पर विवेक रंजन ने व्यंग्य भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'हर हिसाब यहीं पर' होने की बात कही. विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हर सवाल का जवाब यहीं होगा. हर हिसाब-किताब यहीं होगा'. विवेक रंजन ने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े दिखाई दिए.

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है. वो नई दिल्ली सीट से 4089 वोटों से हार चुके हैं. यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें- लवयापा  दिन में ही हुई फ्लॉप, री-रिलीज हुई फिल्म से भी पिछड़ी, इतना खराब है कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asha Bhosle Health Updates Live: आशा भोसले अस्तपताल में भर्ती, पोती ने दिया दादी का हेल्थ अपडेट
लाइव: आशा भोसले अस्तपताल में भर्ती, पोती ने दिया दादी का हेल्थ अपडेट
टाइम्स स्क्वायर में छा गए 'रामायण' के रवि दुबे, फैंस ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, भावुक हुए एक्टर
टाइम्स स्क्वायर में छा गए 'रामायण' के रवि दुबे, फैंस ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, भावुक हुए एक्टर
'खूब गालियां पड़ी...', 3 मिनट 36 सेकंड का आशा भोसले का वो गाना, जिसके टाइटल पर बनी थी फ्लॉप फिल्म
'खूब गालियां पड़ी...', 3 मिनट 36 सेकंड का आशा भोसले का वो गाना, जिसके टाइटल पर बनी थी फ्लॉप फिल्म
Dacoit Box Office Day 2 Live: 'धुरंधर 2' के कहर के बीच 'डकैत' का कमाल, दूसरे दिन साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन 6 करोड़ के पार
'धुरंधर 2' के कहर के बीच 'डकैत' का कमाल, दूसरे दिन साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन 6 करोड़ के पार

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget