दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को नहीं करेंगी शादी में INVITE
ABP News Bureau | 30 Jan 2018 09:02 AM (IST)
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री से वो कौन होगा जिसे वो अपनी शादी में नहीं बुलाएंगी.
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनिशा पादुकोण के साथ नेहा धूपिया के शो वोग बीएफएफ में पहुंची. इस दौरान जहां ये दोनों बहनें एक दूसरे का राज खोलते नजर आईं वही, फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी दीपिका ने कई चौंकाने वाले बयान दिए. इस शो में जब दीपिका से पूछा गया कि वो कौन होगा जिसे वो अपनी शादी में नहीं बुलाएंगी. इस सवाल के जवाब में दीपिका ने नाम लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ का. दीपिका पादुकोण का खुलासा अपनी शादी में अभिनेत्री कटरीना कैफ को इनविटेशन नहीं देंगी. आपको बता दें कि दीपिका पादुकोणऔर कैटरीना कैफ का रिश्ते कुछ खास नहीं और इसका कारण रणबीर कपूर हैं. दीपिका पादुकोण ने करीब दो साल तक रणबीर तो डेट किया लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए. दीपिका से ब्रेक अप के बाद रणबीर को मिला कैटरीना कैफ का साथ. हालांकि काफी लंबे समय साथ रहने के बाद अब कैटरीना कैफ औऱ रणबीर कपूर भी अलग हो चुके हैं. इस शो में दीपिका ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए. इस शो में दीपिका ने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के बारे में कुछ खास बातें बताईं. दीपिका ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह बेस्ट किसर(Kisser) हैं . इतना ही नहीं शो में दीपिका की बहन अनिशा ने एक और राज का खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि चार साल पहले ही दीपिका की सगाई हो चुकी है. हालांकि इस टॉक शो की होस्ट नेहा ने दीपिका से पूछा कि क्या आप इंगेज हैं. जिस पर दीपिका ने साफ मना कर दिया और कहा नहीं. Video: मस्तानी की बहन का खुलासा, ''चार साल पहले ही हो गई है दीपिका की सगाई''