मुंबई: बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बेहतरीन एक्टिंग और डिंपल वाली स्माइल से अपने फैंस में मशहूर है. 'कॉकटेल', 'पीकू', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली का आज जन्मदिन हैं.
दीपिका के फैंस हर साल कुछ न कुछ सरप्राइज के साथ उनको बधाईयां देते हैं, जाहिर हैं की इस साल भी उनके फैंस ने उनको बधाई देने के लिए कुछ ख़ास तो प्लान किया ही होगा. दीपिका के चाहने वालों के लिए यह खबर है कि दीपिका अपना जन्मदिन किसी खास जगह और शानदार पार्टी में नहीं मनाएंगी बल्कि वह जन्मदिन पर ही सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली है. दीपिका के लिए यह महीना काफी स्पेशल होगा क्योंकि उनकी हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage इसी महीने की 14 तारीख को रिलीज होने वाली हैं.
दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की इस फिल्म में एक अहम् भूमिका निभा रही हैं. दीपिका अपने बर्थडे के दिन इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने वाली हैं.
दीपिका के करीबी सूत्रों ने बताया की उनका जन्मदिन काफी व्यस्त शेड्यूल से भरा होगा. इस समय दीपिका फिल्म के प्रमोशन के लिए वह मैक्सिको गयी हैं और वहां पर वह कई प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा बनेंगी और मीडिया से रूबरू होंगी| इस बिज़ी शेड्यूल में दीपिका के साथ विन डीजल, रुबी रोस और xXx: Return of Xander Cage की पूरी टीम रहेगी.
