IIFA Awards में पहुंची दीपिका पादुकोण ने दिया बयान, कहा- एथलीट्स के परिवारवालों को नहीं मिलती पहचान
usha | 19 Sep 2019 10:46 PM (IST)
दीपिका पाुदकोण ने हाल ही में कहा कि स्पोर्ट्स से जुड़े दिग्गजों के परिवारवालों को बहुत अधिक पहचान नहीं मिलती. दीपिका जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी रोमी किरदार निभाती नजर आएंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पाुदकोण ने हाल ही में कहा कि स्पोर्ट्स से जुड़े दिग्गजों के परिवारवालों को बहुत अधिक पहचान नहीं मिलती. दीपिका जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी रोमी किरदार निभाती नजर आएंगी. दीपिका का ऐसा मानना है कि एथलीट्स की बीवियों और परिवार वालों को वह पहचान नहीं मिलती है जिनके वे हकदार होते हैं. उन्होंने कहास, ''मेरे इस फिल्म को करने की यही वजह है.'' कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के किरदार को निभाते नजर आएंगे. मुंबई में बुधवार को आईफा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत करते हुए दीपिका ने कहा, "कबीर ने इस फिल्म के लिए मुझे सोचा. यह एक छोटा, लेकिन खास किरदार है. मुझे लगता है कि जब कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करता है या जीतता है तो उसकी बीवी या परिवार को हमेशा इसका पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता है. मुझे लगता है कि उनके परिवार को उतनी पहचान नहीं मिलती है जितनी की वे हकदार हैं इसलिए इस बात को दिमाग में रखते हुए मैंने इस फिल्म को करना चाहा." '83' की कहानी साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के ऐतिहासिक जीत पर आधारित है. यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी.