Deepika-Ranveer New Home Construction Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में सी-फेसिंग शानदार क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है. फिलहाल ये अंडरकंस्ट्रक्शन है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका-रणवीर के इस नए आशियाने की कीमत 119 करोड़ रुपए है. बांद्रा के पॉश इलाके में बैंडस्टैंड के पास स्थित, कपल का ये नया घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के फ्लैट और शाहरुख खान के लैविश 6 मंजिला बंगले मन्नत के करीब है. मंगलवार, 29 नवंबर को, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अंडरकंस्ट्रक्शन घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए थे.

दीपिका-रणवीर को नए घर में शिफ्ट होने लग सकता है टाइमवायरल हो रहे वीडियो में हाई-राइज बिल्डिंग का काम तेजी से होता नजर आ रहा है. वीडियो के मुताबिक दीपिका और रणवीर के नए घर का बाहरी स्ट्रक्चर तैयार हो गया है. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कपल को अपने नए सी-फेसिंग ड्रीम होम में शिफ्ट होने में कुछ टाइम लग सकता है.

 

67वें वोल्फ777 न्यूज फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में रणवीर ने कहा था, "आखिरकार मैंने 12 साल बाद अपनी जगह खरीदी. दीपिका ने प्लेस को सजाने के लिए बेंगलुरु से एक इंटीरियर डिजाइनर को काम पर रखा है. हमें साथ रहते हुए 10 साल हो गए हैं."

दीपिका-रणवीर वर्कफ्रंटवर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य कावा और अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘गहराईंया’ में लीड रोल प्ले करते देखा गया था. जल्द ही  दीपिका एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ में नजर आएंगी। उनकी पाइपलाइन में ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ भी हैं.वहीं, दूसरी ओर, रणवीर सिंह जल्द रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ और करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने प्रभास के साथ डेटिंग को बताया बेसलेस, नोट शेयर कर कहा- 'न तो प्यार है, न पीआर'