शादी से पहले दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, रणवीर की इस हरकत से करती हैं नफरत
एबीपी न्यूज़ | 22 Oct 2018 10:47 AM (IST)
Koffee With Karan : दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग शादी के बंधन में बंधने से पहले बताया कि रणवीर की वो कौन सी चीज है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है. आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे रणवीर की इस आदत के बारे में...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए फैंस के साथ ये खबर शेयर की. इसी को लेकर दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में कई खुलासे भी किए. दीपिका ने बताया कि रणवीर की वो कौनसी बात है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है. करण ने दीपिका से पूछा कि वो रणवीर किस बात से प्यार करती हैं, किस बात से नफरत करती हैं और ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है. इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं...रणवीर की यही चीज उन्हें बेहद खास बनाती है और उन्हें इससे प्यार है. वहीं, जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है. वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं. वहीं, इस सवाल के जवाब में कि ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है. बता दें कि रविवार को कॉफी विद करण के छठे सीजन की ओपनिंग आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने की . ये दोनों इस शो में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं. शो में दीपिका ने ये भी बताया कि वो जल्द शादी करने वाली हैं. करण जौहर ने जब पूछा कि आलिया और दीपिका में से किसकी शादी पहले होने वाली है तो आलिया ने दीपिका और दीपिका ने आलिया की ओर इशारा किया. लेकिन बाद में दीपिका ने माना कि उनकी शादी आलिया से पहले होगी. हालांकि शो में उन्होंने तारीख का एलान नहीं किया था. दीपिका और रणवीर पिछले करीब पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाली 14/15 नवंबर को दोनों शादी कर लेंगे. दोनों ही स्टार्स ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की तारीख का एलान किया .