नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करन जौहर जल्द ही अपने चैट शो का छठा सीजन लेकर आ रहे हैं. इसका ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए किया. अब उनके शो में शिरकत करने वाले खास गेस्ट्स की डीटेल्स सामने  आ रही हैं. हालांकि आधिकारिकतौर पर कोई जानकारी साझां नहीं की गई है. लेकिन शो से जुड़े कुछ बेहद खास सूत्रों का कहना है कि कॉफी विद करन का ये सीजन पूरी तरह बॉलीवुड की हिट रील और रियल जोड़ियों से सजा होगा. ये शो 21 अक्टूबर से ऑनएयर होगा. दीपिका के कारण प्रियंका के बुलाने पर भी सगाई में नहीं गए रणवीर सिंह, मस्तानी को नहीं मिला Invitation रिपोर्ट्स की मानें तो चैट शो के इस सीजन में हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शिरकत नजर आ सकते हैं. साथ ही जल्द ही शादी करने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी इस शो में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस शो में साथ नजर आ सकते हैं. रणवीर सिंह की तस्वीर पर आया दीपिका पादुकोण का दिल, किया कमेंट तो मिला ये रिप्लाई इन सब के अलावा एक और बेहद खास बॉलीवुड कपल इस शो में एंट्री करने वाला है. इस शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार बतौर कपल एंट्री करेंगे और अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकारेंगे. अब ये देखना होगा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने फैंस के साथ अपने रिश्ते से जुड़ी ये खास जानकारी शेयर करने के लिए इस प्लेटफॉर्म को चुनते हैं या नहीं.
आपको बता दें कि इन दिनों खबरों का बाजार गर्म है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका इसी साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इटली में होने वाली इस स्टार कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में गिने चुने लोगों को ही बुलाया जाएगा जिनमें उनके कुछ दोस्त और नजदीकी लोग ही शामिल हैं.रणवीर और दीपिका दोनों ही अपनी शादी को टॉप सीक्रेट और मीडिया लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं. इसके साथ ही इटली दोनों की पसंदीदा जगह है जिसके कारण उन्होंने वहां ही डेस्टिनेशन वेडिंग का फैसला लिया है.